हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत, सड़क जाम
पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलडहर पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लावा पंचायत के कियाबोहाल गांव निवासी 30 वर्षीय गंगासागर टुडू के रूप में हुई है।
दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को वेतन दे एचईसी प्रबंधन : शनि सिंह
रांची | रांची में स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने प्रबंधन से दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान की मांग की है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एचईसी का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष उठाने की मांग भी की।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला: अजय साह
रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर ठेका घोटाला करवाने और धर्म के नाम पर खुलेआम पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
पहले भर्ती, फिर सृजन, नहीं तो ब्लैकआउट करेंगे विद्युत कर्मी : अजय राय
रांची | झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में रविवार को राज्यस्तरीय बैठक प्रेस क्लब, रांची में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से साल 2025-27 के लिए नई कार्यसमिति का गठन हुआ।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के नेतृत्व में साइक्लोथॉन के साथ शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान से रविवार को सांसद खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ हुआ। हजारों युवाओं और खेल प्रेमियों की भागीदारी के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत साइक्लोथॉन से हुई। आयोजन का नेतृत्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने किया।
महालया पर लोकगायक राहुल राज की एल्बम देवलोक से भवानी का हुआ भव्य लोकार्पण
पूर्वी सिंहभूम | आसिन माह के महालया के अवसर पर लोकगायक राहुल राज की नई एल्बम देवलोक से भवानी का लोकार्पण रविवार को मानगो डिमना रोड स्थित होटल डी.एस. इंटरनेशनल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और लैपटॉप में क्लिक कर विधिवत किया।
घाटशिला उप चुनाव : सीएम हाउस में हुई बैठक में हेमंत सोरेन ने दिए चुनाव जीतने के टिप्स
स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर झारखंड का सियाशी पारा चढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी उपचुनाव को लेकर सक्रिय हो गये है।
रेल रोको आंदोलन के समर्थन में मुरी स्टेशन पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, प्रशासन के साथ झड़प की खबर
कुड़मी समाज को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड में आज से शुरू हुए रेल रोको आंदोलन का असर राजधानी रांची के नजदीकी मुरी रेलवे जंक्शन पर भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में आंदोलनकारी स्टेशन पर जुटे, जिनका नेतृत्व देवेंद्रनाथ महतो कर रहे थे।
पाकुड़ : अमड़ापाड़ा लूटकांड का खुलासा, कुख्यात मंजीत मुर्मू समेत 2 गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोका मोड़ पर 12 सितंबर को हुई तीन लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। शुक्रवार को एसपी निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।
झारखंड में कुड़मी समुदाय का ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन, हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर सेवा बाधित
सरायकेला | झारखंड में कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को सरायकेला जिले में भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग के सीनी स्टेशन के पास सैकड़ों प्रदर्शनकारी ट्रैक पर बैठ गए, जिससे रेल सेवा कई घंटे बाधित रही।