झारखंड में आज 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा
झारखंड का मौसम आज से अगले 4 दिनों तक फिर बदलने वाला है। इस दौरान गर्मी का भरपुर एहसास होगा। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ा है। अब न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। राज्य में चार जिले ऐसे भी हैं, जहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार चला गया है।
JAC बोर्ड की मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुरू
झारखंड में आज से मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पहले दिन वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी। मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में कुल 7,84,028 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें मैट्रिक में 4,33,890 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जबकि इंटर में 3,50,138 परीक्षार्थी हैं।
हाइकोर्ट जज का पीए बनकर ठगे 26 लाख रुपये, नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
बोकारो के चास में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें हाइकोर्ट के पूर्व जज का पीए बताकर एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी की पहचान अमित शंकर के रूप में हुई है, जो खुद को झारखंड हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर का पीए बता रहा था।
कुमार विश्वास पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
देश के प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने रविवार को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन विधि के तहत कामना लिंग का जलाभिषेक किया। पूजा में मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने कुमार विश्वास को संकल्प कराया।
एक मार्च से निजी व्यापारियों को मिलेगा लाइसेंस, दाम में होगी बढ़ोतरी
झारखंड में एक मार्च से शराब की बिक्री पूरी तरह निजी हाथों में चली जाएगी। राज्य सरकार ने शराब के खुदरा व्यापार से हटने का फैसला किया है और अब यह कारोबार निजी व्यापारियों को सौंपा जाएगा। सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी झारखंड बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) अब सिर्फ थोक बिक्री करेगी
झारखंड के 16 जिलों का तापमान 9 डिग्री से नीचे
झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पिछले तीन दिन तापमान में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। फरवरी के पहले सप्ताह में ही गर्मी के आने का एहसास होने लगा। इसके बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली और 24 में 16 जिले का तापमान 9 डिग्री या इससे नीचे पहुंच गया।
झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, किस वोटर लिस्ट पर होगी वोटिंग?
पांच साल बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव संभव हो सकता है। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में हुई लगातार सुनवाई के बाद रास्ता साफ नजर आता दिख रहा है। राज्य में अप्रैल-मई में यह चुनाव हो सकता है। राज्य में जिस वोटर लिस्ट से नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव हुआ था,
चुट्टूपालू घाटी में पाइप लदा ट्रक पलटने से हुई एक की मौत
रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई। घटना के पहले चाईबासा से दिल्ली पाइप लेकर जा रहा एक ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे घाटी का वन-वे सड़क पूरी तरह जाम हो गया।
रामगढ़ में एक शख्स ने पहले पत्नी पर किया फरसे से हमला फिर खुद लगा ली फांसी
रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र के सेवटा रजवार टोला में एक भयानक घटना घटी। 60 वर्षीय राजू रजवार ने अपनी दूसरी पत्नी शांति देवी (50) पर फरसा से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद राजू ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घायल शांति देवी को पहले सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया
9 डिग्री तक पहुंचा 8 जिलों का तापमान
झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन पहले तक राज्य के कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार और रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। लेकिन, 24 घंटे के दौरान इसमें गिरावट आई है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरा है।