आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 30 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपितों अभिषेक सिंह(31) और गोविंद कुमार( 33) को गिरफ्तार किया है।
फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार रात आपसी विवाद में बादल नामक अपराधी ने पोपो मुंडा पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से पोपो गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बड़ी खबर: हजारीबाग ACB कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत अर्जी की खारिज
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे को हजारीबाग कोर्ट से बड़ा झटका मिला है…..
हजारीबाग: कटकमदाग CSP सेंटर से 2.52 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 को दबोचा
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सीएसपी सेंटर और माइक्रो फाइनेंस कलेक्शन संचालिका से हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि, हथियार और दो बाइक बरामद की हैं।
हजारीबाग में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की अपील
हजारीबाग होमगार्ड विज्ञापन संख्या 01/2019 के तहत चयनित 1298 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा।
JSSC-CGL पेपर लीक केस: लंबी चली बहस, अब कल होगी सुनवाई
JSSC CGL परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में लंबी बहस चली। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में लगभग डेढ़ घंटे तक चली।
पटमदा के घोषडीह फुटबॉल मैदान में शराब की खाली बोतलें मिलने से हड़कंप
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा प्रखंड अंतर्गत बामनी टोला घोषडीह फुटबॉल मैदान में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने सैकड़ों अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें फेंक दीं। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पटमदा थाना पुलिस को दी।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
Corruption Case: भाजपा के आरोपों पर झामुमो का जवाब, कहा- समिति कर रही है निष्पक्ष जांच
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर झूठ फैलाने और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार खो देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता के सुरक्षा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के निराधार आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया।
गिरिडीह: पलकिया गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 1280 लीटर स्पिरिट और हजारों स्टिकर्स-ढक्कन जब्त
अधीक्षक उत्पाद (मुo), EIB, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने सोमवार को गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित पलकिया गांव में एक अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। टीम ने छापेमारी कर फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया और वहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की।