झारखंड के दुमका में सबसे अधिक 152 मिलीमीटर बारिश दर्ज
रांची | झारखंड के दुमका में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 152 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रांची में 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सीएम हेमंत सोरेन ने नव नियुक्त सहायक आचार्यों को थमाए नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) को नियुक्ति पत्र सौंपा। राजधानी रांची में आयोजित समारोह में उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद समेत कई अन्य मंत्री, नेतागण और अतिथि मौजूद रहे।
साधु बनकर ठगों ने महिला से डेढ़ लाख के गहने उड़ाए
पूर्वी सिंहभूम | साकची थाना अंतर्गत ठाकुरबाड़ी रोड पर ठग गिरोह के दो सदस्यों ने साधु का वेश बनाकर मानगो सहारा सिटी की रहने वाली अनीता ईश्वर से करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने ठग लिए। ठगों ने महिला को झांसे में लेकर गहने पर्स में रखवाए और फिर मौका पाकर पर्स लेकर फरार हो गए। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।
सड़क हादसे में 3 की मौत, 12 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
बीते दिन सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम में एक बड़े सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसा जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में हुई है।
जेल में कैदी के एचआईवी संक्रमित होने पर झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख
झारखंड की एक जेल में बंद कैदी के न्यायिक हिरासत के दौरान एचआईवी संक्रमित होने के मामले को झारखंड हाईकोर्ट ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ जस्टिस एस.एन. प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद ने इसे न केवल चिकित्सा व्यवस्था की विफलता बताया है, बल्कि मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन की संज्ञा दी है।
रांची केजीबीवी में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन के दौरान छात्राओं को किया गया सम्मानित
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की ओर से सोमवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में 10वीं एवं 12वीं कक्षा की टॉप-10 छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयुष्मान कार्ड के जरिए परिवार 15 लाख तक का करा सकता है मुफ्त इलाज : उपायुक्त
लोहरदगा | लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने साप्ताहिक जन-समाधान संवाद कार्यक्रम “पंचाइत कर गोइठ” में जिला के मुखियाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया और लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्व दें : डॉ. भाग्यश्री
पश्चिमी सिंहभूम | राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ के अवसर पर सोमवार को टाटा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ सुशांतो माजी के निर्देशन में हुआ।
झारखंड में भारी बारिश को लेकर अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट
रांची | झारखंड के विभिन्नि जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी जतायी है।
झारखंड के रामगढ़ स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र
रामगढ़ | रामगढ़ में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।