लातेहार में 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में NH-39 पर क्रांति झरना तोरणद्वार के पास 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में झारखंड नंबर के ट्रक के चालक राजू उरांव और छत्तीसगढ नंबर के ट्रक के खलासी अंकुल यादव की मौत हो गई।
फरवरी के पहले सप्ताह में ही रंग दिखाने लगी गर्मी
झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अभी मौसम का यह बदलाव जारी रहेगा। प्रदेश में 2 दिन के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन इसके अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। फिलहाल सुबह में कोहरा और धूंध तथा दिन में आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
झारखंड में पिछले 10 वर्षों में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़ा: रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़ा है, जो 457 करोड़ रुपये से 7302 करोड़ रुपये हो गया है। वैष्णव सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए झारखंड में
देवघर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान
मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। वह रविवार की देर शाम अपनी टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंची थी। इस दौरान जिले के उपायुक्त विशाल सागर के नेतृत्व में उन्होंने देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने 101 जोड़ों की कराई शादी
रविवार को हजारीबाग से एक अद्भूत तस्वीर सामने निकलकर आई। जहां 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गये। एक तरफ जहां एक बेटी का कन्यादान करना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ हजारीबाग सासंद मनीष जायसवाल ने 101 बेटियों का कन्यादान किया।
इस दिन जारी हो सकते हैं मैट्रिक और इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC ) के अध्यक्ष डॉ अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह का कार्यकाल 18 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया है। इसके बाद अब नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के कगार पर है। इसे लेकर शिक्षा मंत्री के पास प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
1.36 लाख करोड़ के लिए केंद्र से होगी आर-पार की लड़ाई: मुख्यमंत्री
दुमका के गांधी मैदान में रविवार की रात झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तेवर में दिखे। उन्होंने खनिज रॉयल्टी के रूप में झारखंड का बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये केंद्र से हासिल करने के लिए आर-पार की लड़ाई का शंखनाद किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- हमने लड़कर राज्य लिया है अब अपना अधिकार लेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को पश्चिम सिंहभूम जिला के टोंटो स्थित सेरेंगसिया पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कहा कि झारखंड राज्य वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान से मिला है। हमने लड़कर अलग राज्य लिया है। एक और लड़ाई लड़कर अपना अधिकार लेंगे।
हमें आदिवासी होने तथा अपने शहीदों और आंदोलनकारियों पर गर्व है -हेमन्त सोरेन
पश्चिमी सिंहभूम। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि आदिवासी समुदाय के पूर्वजों की तपस्या, त्याग और बलिदान का परिणाम है कि आदिवासियों को आज एक अलग पहचान मिल रही है । हम उन शहीदों को सम्मान एवं नमन करते हैं, जिनकी बदौलत देश के विभिन्न मंचों पर अपनी आवाज बुलंद करने की हम सभी को ताकत मिली है।
झारखण्ड राज्य को नजर अंदाज किया गया : सोनाराम सिंकु
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद कांग्रेसियों ने बजट पर प्रतिक्रिया दी है । कांग्रेसियों ने इसे आम बजट की जगह चुनावी बजट करार दिया है । जगन्नाथपुर के विधायक