JPSC भर्ती: 3 साल बाद दंत चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 25 सितंबर को होंगे इंटरव्यू
राज्य के सरकारी अस्पतालों में शीघ्र ही 23 दंत चिकित्सकों की नियुक्ति होगी।जेपीएससी द्वारा इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए जाने के तीन वर्ष बाद नियुक्ति हो पाएगी। फिलहाल आयोग ने दंत चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 58 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
पलामू: ट्रक चालकों से अवैध वसूली पर दरोगा सस्पेंड, थाने के सभी जवानों का तबादला
पलामू जिले में एक पुलिस अधिकारी पर नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप सामने आया है। इस मामले में संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
दुर्गा पूजा से पहले झारखंड पुलिस हाई अलर्ट पर, उपद्रवियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र झारखंड पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के सभी जिलों में पहले से चिन्हित असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए, जरूरत पड़ने पर उन्हें हिरासत में लेने की योजना बनाई गई है।
जमशेदपुर: दुर्गापूजा से पहले डीसी ने नदी घाटों का निरीक्षण कर प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों के निर्देश दिए
। दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसी कर्ण सत्यार्थी ने शहर क्षेत्र में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
गुमला में वृक्षारोपण लक्ष्य पूरा, अब पौधों की देखभाल पर फोकस
गुमला के डीएफओ अहमद बिलाल अनवर ने बताया कि इस वर्ष सरकार द्वारा जो वृक्षारोपण का लक्ष्य उन्हें दिया गया था, उसे पूरा कर लिया गया है। थोड़ी बहुत जो काम बाकी था, वह भी अंतिम चरण में है और जल्दी ही अपना लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
जमशेदपुर: डीसी ने पीएम आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण कर तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बनाये जा रहे बहुमंजिला भवन का निरीक्षण डीसी कर्ण सत्यार्थी ने किया।
झारखंड : चाऊमिन खाने से 35 बच्चे हुए बीमार
लातेहार | झारखंड के लातेहार प्रखंड के टेमकी गांव में चाऊमीन खाने से 30 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद बच्चे खतरे से बाहर हैं।
अस्पताल की लापरवाही पर भड़के सांसद निशिकांत दुबे, जमीन पर पड़ा मिला मरीज का शव
मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल की अव्यवस्था एक बार फिर चर्चा में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कार्यक्रम में शामिल होने मधुपुर पहुंचे गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने अस्पताल का दौरा किया।
युवक को घर में घुसकर गोली मार दी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश तेज
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में बुधवार की देर रात पोपो मुंडा नमक युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गयी। घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में घायल पोपो को परिजनों के द्वारा टीएमएच अस्पताल लाया गया।
झारखंड के पलामू में सबसे अधिक 85 मिलीमीटर हुई बारिश
झारखंड के पलामू जिले के उंटारी रोड में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 85.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है।