झारखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव जल्द, सभी जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त होने की तैयारी
झारखंड कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। पार्टी शीघ्र ही सभी जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों को बदलने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके लिए हर जिले में पर्यवेक्षकों को भेजा गया है, जो छह-छह नामों की अनुशंसा करेंगे।
दुर्गा पूजा से पहले मंईयां सम्मान योजना की महिलाओं को तोहफ़ा, तय तारीख़ पर खातों में आएंगे 2500 रुपये
मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल सभी लाभुक महिलाओं को सितंबर माह की राशि 2500 रुपये दुर्गा पूजा से पहले मिल जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर के बाद जिला स्तर से इस राशि को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
झारखंड में 18 सितंबर तक झमाझम बारिश, आज 15 जिलों में भारी वर्षा
उत्तर तेलंगाना और उससे सटे क्षेत्रों में बने निम्न दबाव (Low Pressure) क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) का असर झारखंड में साफ दिखने लगा है।
झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, मुठभेड़ में दो अन्य भी ढेर
झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए।
नेपाल में बदलाव की आँच में झुलसा बिहार का दानिश
पूर्वी चंपारण | काठमांडू के युवा हाॅस्पिटल के ट्रामा सेंटर में बिहार में पूर्वी चंपारण के एक ऐसे युवक का इलाज हो रहा है,जिसने नेपाल में फैले बेरोजगारी,भष्ट्राचार व नेपोटिज्म के विरूद्ध हुए आंदोलन में हिस्सा लेने के दौरान गोली का शिकार हुआ है।
झारखंड में सुरक्षाबलों ने दाे जवानों के बलिदान का लिया बदला,बरेवा और परता के ग्रामीणों ने जताया संतोष
पलामू | पलामू जिले के मनातू जंगल में रविवार काे सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पांच लाख के इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव के मारे जाने के बाद बरेवा और परता गांव को लोगों में खुशी का मौहौल है। तीन सितंबर की रात टीएसपीसी के उग्रवादियाें के साथ मुठभेड़ में उक्त गांवों के रहने वाले झारखंड पुलिस के दो जवान बलिदान को गए थेे।
पलामू मुठभेड़ में मारे गए मुखदेव पर थे 24 से अधिक मामले दर्ज, लंबे समय से था सुरक्षा बलों के निशाने पर
पलामू | झारखंड में पलामू जिले के मनातू और तरहसी के सीमावर्ती जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का कमांडर मुखदेव यादव के खिलाफ 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर था। पलामू पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।
हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कृति और संवाद की सशक्त भाषा है : प्रवीण टोप्पो
रांची | झारखंड में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से रविवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान हिन्दी का प्रशासनिक कार्यों तथा तकनीकी क्षेत्रों में प्रयोग करने तथा बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
विद्या भारती की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर क्षेत्र का शानदार प्रदर्शन
धनबाद | धनबाद के भुली नगर में 11 से 14 सितम्बर तक आयोजित विद्या भारती की 36वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की।
झारखंड के गोड्डा में सबसे अधिक 86 मिमी बारिश दर्ज
रांची | झारखंड के गोड्डा जिला में सबसे अधिक 86.4 मिलीमीटर बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई है।यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी।