सामान्य मामलों में मरीजों को एमएमसीएच रेफर करने से करें परहेज़ : उपायुक्त
पलामू | उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।
पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, धनबाद में 155 सब-इंस्पेक्टरों का तबादला
धनबाद जिले में पुलिस बल की कमी को दूर करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार ने बड़े पैमाने पर पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया है। कुल 155 दरोगाओं को विभिन्न थाना और ओपी में पदस्थापित किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म, जल्द ही पूरे देश को भी मिलेगी मुक्तिः अमित शाह
झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म, जल्द ही पूरे देश को भी मिलेगी मुक्तिः अमित शाह
नई दिल्ली, 15 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सल विरोधी अभियान में नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत तीन नक्सलियों के मारे जाने को बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में 1 करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सीसीएम सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है। साथ ही, दो अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू संथाल के पार्टी नेताओं संग करेंगे समीक्षा बैठक,एसआईआर पर लेंगे राय
देवघर | झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू सोमवार को देवघर पहुंचे,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे संथाल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राय लेंगे।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त से की मुलाकात
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में सोमवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर आम जनता से जुड़ी सात प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जनहित के मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की अपील की।
झारखंड में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर सख्ती, हाईकोर्ट आदेश के बाद सरकार ने बदले नियम
झारखंड में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने ‘झारखंड निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली’ में अहम संशोधन कर दिया है।
पलामू पुलिस की अनोखी पहल: नक्सली कमांडरों के घर बजेंगे ढोल-नगाड़े, जनता के सामने होगा असली चेहरा
नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अबकी बार एक अनोखी रणनीति अपनाई है। अब पुलिस न सिर्फ हथियार के दम पर उनका सामना करेगी, बल्कि ढोल-नगाड़े और प्रचार सामग्री के जरिए गांव-गांव जाकर जनता को उनके असली चेहरे से रूबरू कराएगी।
हाई कोर्ट का फैसला: BCCL को कोविड सेस से राहत, झारखंड सरकार लौटाएगी 113 करोड़ रुपये
बीसीसीएल को अब कोविड सेस के रूप में प्रतिटन कोयले के एवज में राज्य खनन विभाग को दी जाने वाली दस रुपये की राशि नहीं देनी होगी, बल्कि पांच जुलाई 2023 के बाद झारखंड सरकार को दी गई रकम बीसीसीएल को वापस मिलेगी।
जेकेएआई की जूनियर कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न
पश्चिमी सिंहभूम | जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में सोमवार को संत जेवियर कल्याण केंद्र के कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया।
बेटे के लिए की थी जिउतिया, पूजा करने से पहले करंट लगने से हुई मौत
कोडरमा | कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई के बलरोटांड में रविवार रात करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान निर्मला देवी (36), पति विजय यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के जेठ मनी यादव ने सोमवार को बताया कि रविवार को घर में जिउतिया का पर्व के लिए सभी महिलाएं उपवास में थीं।