रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 सितंबर से शुरू होगा एक्सपो उत्सव
रांची | रांची के मोरहाबादी मैदान में जूनियर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स (जेसीआई) रांची का एक्सपो उत्सव मेला 16 सितंबर से 22 सितंबर तक लगने जा रहा है। जेसीआई ने रविवार को भूमि पूजन के साथ एक्सपो की तैयारियां शुरू कर दी है।
भ्रष्टाचार के कारण विकास योजनाएं हो रहीं प्रभावित : मधु कोड़ा
पश्चिमी सिंहभूम | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शनिवार को रेलवे, राज्य सरकार और पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के कारण विकास योजनाओं के प्रभावित होने का आरोप भी लगाया।
एचईसी की जमीन से हटा अतिक्रमण, भुक्तभोगियों ने जताया रोष
रांची | बिरसा चौक बायपास के दाहिनी ओर एचईसी की जमीन पर शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी लगाकर कई घरों और दुकानों को तोड़ा गया।
हजारीबाग में गैस सिलिंडर चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
हजारीबाग | झारखंड पुलिस ने शनिवार को हजारीबाग जिले के सिंघरावा गांव स्थित सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेन्सी के गोदाम से गैस सिलिंडर चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के सिलिंडर भी बरामद कर लिए हैं।
सीटू और रांची नगर निगम की बैठक में कर्मियों की मांगों पर जताई गई सहमति
रांची | झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन (सीटू) के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रांची नगर निगम प्रबंधन के साथ शनिवर को वार्ता की। वार्ता के दौरान मातृत्व अवकाश, राष्ट्रीय अवकाश और अर्जित अवकाश लागू करने के अलावा बोनस और वेतन वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
घाटशिला उपचुनाव: भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण जंग, अब तक सिर्फ एक बार मिली जीत
झारखंड में घाटशिला उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। एक ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है। घाटशिला विधानसभा सीट तत्कालीन स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली हो गई है।
कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी और मेयर फिरहाद हकीम से हेमंत सोरेन ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुार और कोलकाता के मेयर सह शहरी विकास मंत्री फ़िरहाद हकीम से अलग अलग मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है।
झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ से बारिश की संभावना
झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह से कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त : रघुवर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
JLKM से निशा भगत हुई निष्कासित, पार्टी ने लिया कड़ा कदम
जेएलकेएम ने गुमला से अपनी पूर्व प्रत्याशी निशा भगत को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा कुड़मी (कुठमी) समुदाय के संबंध में दिए गए असत्य, भ्रामक और अनुचित बयानों के चलते की गई है।