रांची सदर अस्पताल प्रबंधन ने रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को किया सम्मानित
रांची | रांची सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को सम्मानित किया। ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को नि-क्षय मित्र बनाया गया।
धनबाद के दरिदा में अतिक्रमण हटाने पर सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा, अवमानना कार्रवाई की मांग
पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र लिख कर धनबाद के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और बाघमारा के अंचल अधिकारी के खिलाफ सदन की अवमानना और सभा-सदस्य के विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई आरंभ करने के संबंध में आग्रह किया है।
बालू खदानों की नीलामी पेसा नियम लागू होने तक टली, हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को बड़ा आदेश देते हुए कहा कि जब तक अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभा को संसाधनों पर अधिकार देने वाले पेसा नियम (PESA Rules) की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक राज्य में किसी भी लघु खनिज खदान की नीलामी नहीं की जाएगी।
हजारीबाग चरही आगजनी कांड: 7 आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गोलियां, चाकू और TPC पर्चे बरामद
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में सीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस सीपीएल के वाहनों में आगजनी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों ने 24 अगस्त को नार्थ तापिन स्थित व्यू प्वाइंट पर पेट्रोल छिड़ककर तीन हाईवा और तीन पोकलेन समेत छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।
समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने विशेष बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के रातु रोड पहाड़ी मंदिर स्थित सृजन हेल्प के शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से विशेष बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया।
धूमधाम से मनी श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा की तीसरी वर्षगांठ
रांची | रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित पहाड़ी रोड स्थित ‘श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा’ की तीसरी वर्षगांठ मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव से मनायी गयी। सेवा के तहत गरीब लाेगाें काे निःशुल्क भाेजन कराया गया।
शहरी निकाय जारी करेंगे बॉन्ड, कमर्शियल वाहनों पर अतिरिक्त कर : सुदिव्य कुमार सोनू
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि राज्य के नगर निकायों की सरकार पर निर्भरता खत्म की जाएगी। इसके लिए निकायों द्वारा म्युनिशिपल बॉड जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निकायों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कमर्शियल वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स भी लगाया जाएगा।
हजारीबाग में दिनदहाड़े लूट: CSP से 2.52 लाख रुपये उड़ाकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी दामोडीह गांव में मंगलवार की सुबह एक बड़ी लूट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय ग्रामीण महिला खेलांति देवी, जो यहां सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाती हैं, रोज की तरह सुबह लगभग 10 बजे अपना केंद्र खोलकर पूजा-अर्चना कर रही थीं।
ट्रांसजेंडरों का होगा राज्यव्यापी सर्वे
रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ट्रांसजेंडर समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए राज्यव्यापी सर्वे कराना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे से ही जिलावार संख्या, आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं की जानकारी मिल सकेगी, जिसके आधार पर योजनाओं और संसाधनों का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा।
चाकुलिया में तैयार हुआ झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क, अक्टूबर में होगा उद्घाटन
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला अब पर्यटन मानचित्र पर नई चमक बिखेरने जा रहा है। चाकुलिया प्रखंड के अमलागोड़ा रोड स्थित 78 हेक्टेयर (लगभग 195 एकड़) में फैला विशाल इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार हो गया है। यह राज्य का सबसे बड़ा पार्क होगा, जिसका उद्घाटन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने वाले हैं।