CBI के ज्वाइंट डायरेक्टर बने IPS कुलदीप द्विवेदी

News Saga Desk

रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। उनके साथ सी वेंकट सुब्बा रेड्डी को भी इसी पद पर नियुक्ति की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार सीबीआई के डीआईजी के रूप में कार्यरत कुलदीप द्विवेदी और सी वेंकट सुब्बा रेड्डी को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
कुलदीप द्विवेदी, जो झारखंड कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं उनका यह कार्यकाल 17 जनवरी, 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा। वहीं सी वेंकट सुब्बा रेड्डी, असम-मेघालय कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इनका कार्यकाल 29 अक्टूबर 2029 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
दोनों अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से यह नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी। इस संबंध में आदेश की कॉपी CBI निदेशक, केंद्रीय सतर्कता आयोग, और गृह मंत्रालय सहित कई अन्य संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। 
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More