साहिबगंज में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ कारोबारी बबलू के ठिकानों पर छापेमारी

News Saga Desk

साहिबगंज। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह साहिबगंज के बंगाली टोला इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ व्यवसायी बबलू के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ईडी की टीम के साथ दर्जनों सीआरपीएफ जवान मौके पर तैनात हैं। कार्रवाई के दौरान टीम घर और कारोबारी प्रतिष्ठानों की बारीकी से तलाशी ले रही है। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। हालांकि अभी तक ईडी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More