झारखंड में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश, 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मॉनसून

News Saga Desk

रांची। झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने जानकारी दी है कि 22 अगस्त तक मॉनसून झारखंड में सक्रिय बना रहेगा, जिससे विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
विशेष रूप से 17 और 18 अगस्त को राज्य के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भी चेतावनी दी गई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

किसानों और आम लोगों को राहत

इस बार अगस्त महीने की शुरुआत में वर्षा की गति धीमी रही थी, जिससे किसानों को फसल की बुआई और सिंचाई में परेशानी हो रही थी। अब जब मॉनसून दोबारा सक्रिय हुआ है, तो इससे खेती-किसानी को राहत मिलने की उम्मीद है। जलस्तर में भी सुधार आने की संभावना है।

मौसम विभाग की सला

मौसम विभाग ने लोगों को खासकर खुले इलाकों, बिजली के खंभों, और पेड़ों के नीचे रुकने से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए खेती से संबंधित गतिविधियाँ करने की अपील की गई है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More