नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जमानत दे दी है। संजीव सिंह करीब 7 सालों से जेल में बंद थे और उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया है।
मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पहुंचे राज्यपाल, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जमानत के लिए लगाई गुहार
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, जो टेंडर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं, अब अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं। इससे पहले, 11 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।
गिरिडीह: जमुआ, देवरी और गांवा को होमगार्ड बहाली से बाहर रखने पर भड़के अभ्यर्थी, जताया आक्रोश
राज्य के 16 जिलों में 8864 गृह रक्षक (होमगार्ड) पदों पर बहाली प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें गिरिडीह जिले के लिए कुल 708 पद स्वीकृत किए गए हैं। परंतु इस सूची में जिले के तीन प्रमुख प्रखंड, जमुआ, देवरी और गांवा को एक भी पद से वंचित रखा गया है।
गुमला की बेटी शुभांगी को मिला गौरव, 15 अगस्त समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन से मिला न्योता
गुमला की बेटी शुभांगी क्षितिजा सौरभ ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। कुछ समय पहले दिल्ली में आयोजित युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अब उन्हें 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
नेमरा की धरती है गुरुजी के संघर्ष की साक्षी, CM हेमंत ने भावुक शब्दों में दी श्रद्धांजलि
झारखंड की माटी आज एक ऐसी पीड़ा से भरी हुई है, जिसे शब्दों में बाँधना कठिन है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से न सिर्फ एक युग का अंत हुआ है, बल्कि झारखंड की आत्मा का एक अनमोल अंश भी विदा हो गया।
रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह 750 करोड़ रूपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े आरोपितों के रांची, कोलकाता और मुंबई के कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी की। रांची में एक साथ 6 अलग-अलग ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है।
साहिबगंज में दिल दहला देने वाला कांड: व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी और दो बच्चों की की हत्या
साहिबगंज में दिल दहला देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।
सीएम हेमंत सोरेन बोले: नेमरा में आज सूरज भी उदासी के साथ उगा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन राज्य ही नहीं, देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका पार्थिव शरीर कल झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुआ।
पेसा नियमावली लागू नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 6 सितंबर तक मांगा जवाब
झारखंड हाई कोर्ट ने पेसा कानून को लेकर मंगलवार को सुनवाई की और राज्य सरकार के द्वारा इसे अब तक लागू नहीं किये जाने पर जवाब माँगा हैं। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश राजेश शंकर की पीठ ने 6 सितंबर से पहले स्पष्टीकरण माँगा है।