रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों को बांधी गयी राखी
रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा की ओर से शनिवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘बंधन प्यार का’ नामक एक भावनात्मक और स्नेह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एस. आर. रूंगटा के सौजन्य से 197 बटालियन सीआरपीएफ कैंप, जिला स्कूल प्रांगण, चाईबासा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेवा में समर्पित जवानों को राखी
जेल में बहनों ने अपने कैदी भाईयों को बांधी राखी
पूर्वी सिंहभूम। रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व यहां भी उमंग के साथ मनाया गया, लेकिन इस मिलन में सलाखों का फासला और आंखों की नमी भी शामिल थी।
झारखंड के चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर, अप-डाउन लाइन ठप
सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में शनिवार तड़के सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। घटना चांडिल रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।
असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर काउंसिलिंग, जल्द जारी होंगे नियुक्ति पत्र
राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का पदस्थापन होगा तथा उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुत्र धर्म के साथ निभा रहे हैं राजधर्म
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों पुत्र धर्म के साथ-साथ राजधर्म भी निभा रहे हैं। एक तरफ “बाबा” (शिबू सोरोन) के परलोक गमन की असहनीय पीड़ा, तो दूसरी तरफ राज्य के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने की चिंता है, जिसे वो बखूबी निभा रहे हैं।
कल्पना सोरेन का शिबू सोरेन को भावुक संदेश, बोलीं- आपके बिना जीना मुश्किल
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने पिता समान ससुर शिबू सोरेन को याद करते हुए एक भावुक पत्र लिखा है, जिसने हर झारखंडी की आँखें नम कर दी हैं।
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग के कोलडीहा में शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सबसे अधिक 75 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)जिले के डुमरिया में सबसे अधिक 75.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची में भी 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार नौ से 11 अगस्त तक राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि
ज शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
ब्रेकिंग : चाईबासा में IED धमाका, दो जवान घायल
चाईबासा में फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। दो जवानों के घायल होने की सूचना है। सीआरपीएफ कोबरा बलालियन के हैं जवान। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।