ईडी ने तेज की जांच: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद प्रकरण में डीएमओ से जुटाए अहम दस्तावेज
बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मामले में ईडी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। गुरुवार को ईडी की टीम ने हजारीबाग के खनन पदाधिकारी (डीएमओ) अजीत कुमार से कुछ अहम दस्तावेज लिए। ईडी अब इन दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले का विश्लेषण कर रही है।
डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को अब भी इंतजार, स्थानीय नीति का प्रस्ताव राजभवन में लंबित, नहीं हुई ठोस पहल
राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे रांची के मेकॉन स्थित त्रिमूर्ति चौक और शहीद स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का आयोजन डोमिसाइल शहीद स्मारक समिति द्वारा किया गया था।
झारखंड कैबिनेट बैठक खत्म: 21 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, दो डॉक्टर सेवा से बर्खास्त
झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई है। बैठक में मुसाबनी की डॉक्टर रही डॉक्टर कुमारी रेखा को और सदर अस्पताल बोकारो की डॉक्टर रीना कुमारी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है।
ACB की बड़ी कार्रवाई: 3500 रुपये घूस लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जमशेदपुर: घर के बरामदे से चोर बुलेट और स्कूटी ले उड़े, CCTV में कैद वारदात
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी के कोचाकुली में चोरों ने अपने दुस्साहस का परिचय दिया है। दरअसल, बीते बुधवार की देर रात चोरों ने इलाके के सहदेव करुआ के घर में धावा बोला और घर के बरामदे में खड़ी एक बुलेट बाइक और एक सकूटी पर बड़ी ही सफाई से हाथ साफ किया और चलते बने।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल में कड़िया मुंडा से की मुलाकात, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत जानने के लिए आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।
बाबूलाल मरांडी का ट्वीट वायरल, CM हेमंत को नसीहत – राजनीतिक लड़ाई में परिवार को न घसीटें
झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के नाम पर नेताओं के परिजनों और समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
झारखंड में भूमि सुधार कानून में बड़ा बदलाव जल्द, अवैध म्यूटेशन और दोहरी जमाबंदी रद्द कर सकेंगे LRDC
झारखंड में भूमि सुधार कानून से जुड़े प्रावधानों में जल्द ही बड़ा बदलाव किया जाएगा। इसके तहत अवैध म्यूटेशन और दोहरी जमाबंदी को रद्द करने का अधिकार अब भूमि उपसमाहर्ता यानि एलआरडीसी को दिया जाएगा। वर्तमान में यह अधिकार केवल सिविल कोर्ट के पास है।
झारखंड में 25 से तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार से तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जिन इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है उनमें राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं।
झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ कार्यसमिति की बैठक जल्द : दुर्गा उरांव
झरखंड अगेंस्ट करप्शन की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी, जिससे कि जिला और राज्य स्तर पर यह संगठन मजबूती से काम कर