मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ, आज से संभालेंगे कार्यभार
झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन स्थित बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
गढ़वा: दो साल की बच्ची से चाचा की दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पलामू रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तेतुलिया लैंड स्कैम में ED की एंट्री: फर्जी दस्तावेजों से 100 एकड़ वन भूमि की खरीद-फरोख्त की जांच तेज़ी से जारी
बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि को फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए खरीदे और बेचे जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने इस मामले में ECIR संख्या 6/2025 के तहत केस दर्ज किया है और मुख्य अभियुक्त इजहार हुसैन से जेल में पूछताछ के लिए अनुमति मांगी है।
गुमला: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और आयोजन को लेकर दिए सख्त निर्देश
आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मान की संयुक्त अध्यक्षता में विशेष समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश रांची पहुंचे, कल राजभवन में लेंगे शपथ; सीएम के शामिल होने की संभावना
झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज रांची पहुंचेंगे। वे सुबह 11:55 बजे रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची में रुकेंगे।
प्रीपेड स्मार्ट मीटर वालों के लिए चेतावनी: 25 जुलाई से बैलेंस खत्म तो बिजली होगी कट
रांची और धनबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। यदि आपके प्रीपेड स्मार्ट मीटर में निर्धारित न्यूनतम बैलेंस नहीं होगा, तो 25 जुलाई 2025 से आपकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद कर दी जाएगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्शन अभियान शुरू किया जा रहा है,
मरीज की मौत पर सख्त मंत्री इरफान अंसारी: एंबुलेंस में लापरवाही हुई तो सिविल सर्जन होंगे जिम्मेदार
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को नामकुम स्थित आरसीएच परिसर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित सभी जिलों के वरिष्ठ स्वास्थ्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ है। यह घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के एनएच-32 पर पितकी गांव के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। ओडिशा से बाबा बैद्यनाथ धाम जा रही एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
झारखंड में 43 लाख की एंबुलेंस लापता, जमीन विवादों की भरमार; स्वास्थ्य मंत्री से लोगों ने लगाई मदद की गुहार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनता दरबार के दौरान एक के बाद एक मामले की सुनवाई हो रही है। इधर, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को अपने दूसरे जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनीं।
सिमडेगा दुष्कर्म मामला: CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख, कहा– बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हो सख्त कार्रवाई
सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को अगवा करके अश्लील वीडियो बनाने व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के स्वजन ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी उठाया है।