गोड्डा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा जिले में लगातार हो रही चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर एक विशेष एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया था। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित इस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
झारखंड के 24 में से 21 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश की गई रिकॉर्ड
झारखंड के 24 में से 21 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है । इनमें जिन तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है उनमें गोड्डा, पाकुड़ और देवघर शामिल है। गोड्डा में 12, पाकुड़ 16 और देवघर में 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के शेष जिलों में इस बार अच्छी बारिश हुई है।
मंत्री सुदिव्य कुमार ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक मंजूरी
आज नई दिल्ली में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल में विमल लकड़ा से की भेंट, चिकित्सकों से लिया स्वास्थ्य अपडेट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से विमल लकड़ा के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गुमला सदर अस्पताल में एसएनसीयू सेवा ठप, 28 नवजातों को रांची किया गया रेफर
गुमला सदर अस्पताल के प्रथम तल स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में मंगलवार को तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण वहां इलाजरत 28 नवजात शिशुओं को रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया गया।
विवाद और मतभेद के चलते भाजपा जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक टली
मंडल अध्यक्षों के नाम पर सहमति बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की आज बुधवार को होनेवाली बैठक को स्थगित कर दी गयी है। आधिकारिक रूप से इसके लिए अपरिहार्य कारण बताया गया है। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंडल अध्यक्षों के नाम पर आम सहमति नहीं बनते देख, फिलहाल बैठक स्थगित की गयी है।
मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा एलान: लोहरदगा सदर अस्पताल को 300 बेड वाले आधुनिक हॉस्पिटल में किया जाएगा तब्दील
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज लोहरदगा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इसके बाद वे बेतला के लिए रवाना हुए। लोहरदगा दौरे के दौरान मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने का भरोसा दिलाया।
सीएम हेमंत सोरेन ने मेडिका में कड़िया मुंडा से की भेंट, जल्द स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची स्थित मेडिका मणिपाल अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कड़िया मुंडा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
धनबाद: अवैध कोयला खदान हादसे में चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत
धनबाद जिले में एक बार फिर कोयला खदान हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-2 इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से कम से कम 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अब भी फंसे हुए हैं।
सब-इंस्पेक्टर पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज
झारखंड के पलामू ज़िले की एक युवती ने राज्य पुलिस में कार्यरत एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ रांची के महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने आवेदन में बताया कि आरोपी सिमडेगा जिले के वायरलेस कार्यालय में पदस्थापित हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी जान-पहचान हुई थी।