आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड
रामगढ़ | रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी के मामले में आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी के निर्देश पर एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई की। रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही ओडी पदाधिकारी सलीमुद्दीन खां को निलंबित कर दिया है।
‘ट्राइबल सिनेमा ऑफ इंडिया’ का गठन, बिजू टोप्पो अध्यक्ष नियुक्त, 3 आदिवासी फिल्मों को मिलेगा सहयोग
‘ट्राइबल सिनेमा ऑफ इंडिया’ (टीसीआई) की बैठक और कार्यशाला डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित सत्यभारती सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर टीसीआई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता बिजू टोप्पो को टीसीआई का अध्यक्ष चुना गया, जबकि तेज मुंडू को उपाध्यक्ष, प्रिंसी लकड़ा को सचिव, नीरज समद को उप-सचिव, और इनुस कुजूर एवं सुरेंद्र कुजूर को संयोजक नियुक्त किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज: JPSC के पूर्व चेयरमैन दिलीप प्रसाद को न्यायालय से दो साल की सजा
सीबीआई की विशेष अदालत ने आज JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की सजा एवं 50 हजार का जुर्माना लगाया है। दिलीप प्रसाद के साथ-साथ आरोपी सुरेंद्र कुमार जैन एवं सुधीर जैन को भी 2-2 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें शुक्रवार को एक फोन कॉल के जरिए दी गयी। उस वक्त वे कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने द्रास गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार द्रास में किसी अज्ञात शख्स ने संजय सेठ को फोन कर धमकी दी।
पिता की दूसरी शादी से नाराज़ था बेटा, सौतेली मां की हत्या कर बहन को भी किया लहूलुहान
एक पिता का निर्णय पूरे परिवार के लिए त्रासदी बन गया। दूसरी शादी से उपजे पारिवारिक तनाव ने खूनी मोड़ ले लिया, जब एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यही नहीं, घटना में उसकी सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
हजारीबाग: चौपारण में शराब दुकान पर डीसी का छापा, MRP से ज्यादा वसूली पर नाराज़गी
हजारीबाग जिले के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज चौपारण प्रखंड में स्थित एक अनुज्ञप्ति प्राप्त कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और बिक्री से संबंधित प्रक्रियाओं की गहनता से जांच की गई।
झारखंड: बीजेपी ने बदले विधानसभा में संगठनात्मक दायित्व, नवीन जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसके साथ ही विधायक राज सिन्हा (धनबाद) और नागेंद्र महतो (बगोदर) को उप सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झारखंड के गुमला में पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर
झारखंड में गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
लातेहार: छात्रा की खुदकुशी के बाद परिजनों का आरोप– शिक्षक की प्रताड़ना बनी वजह
लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लागाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सन्नाटा और आक्रोश दोनों फैल गया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का एक शिक्षक छात्रा को लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया।
बिना टोल दिए भागना चाहा, विरोध करने पर टोलकर्मी को बेरहमी से पीटा
सरायकेला जिले के आदित्यपुर टोल प्लाजा पर उस समय हड़कंप मच गया जब टोल पर तैनात सुरक्षा प्रभारी पापुंजय कुमार पर एक कार सवार और उसके साथियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है।