खरकई‑स्वर्णरेखा उफान पर, जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर; डीसी ने जारी किया अलर्ट
पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर 3.5 मीटर और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 0.20 मीटर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों, नगरीय निकायों और प्रखंड प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
2019 में BJP से बगावत, 2025 में मिला इनाम; बहू के बाद अब ससुर पर भी लालू यादव की मेहरबानी
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता पर भरोसा जताते हुए संगठन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। सदर प्रखंड के कारी गांव निवासी सत्यानंद भोगता ने अपने इस मनोनयन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति कृतज्ञता व्यक्ति करते हुए कहा है कि पूरी निष्ठा के साथ संगठन के प्रति समर्पित रहूंगा।
हेमंत कैबिनेट का फैसला: कुलपतियों की नियुक्ति करेगी सरकार, बनेगा राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग
झारखंड के विश्वविद्यालयों में नियुक्ति का पूरा अधिकार अब राज्य सरकार के पास होगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद से विश्वविद्यालयों में नियुक्तियाें से संबंधित राज्यपाल के अधिकार सीमित हो जाएंगे।
गिरिडीह डीसी का खनन कार्यालय पर छापा, अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाने के निर्देश
गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं की समीक्षा की और राजस्व में बढ़ोतरी के लिए ठोस रणनीति अपनाने का निर्देश दिया।
मां रसोइया, खुद डिलीवरी बॉय की नौकरी और अब JPSC अफसर बने राजेश रजक – संघर्ष से सफलता की मिसाल
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (JPSC) 2023 का परिणाम जारी हो चुका है। इसमें हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव केंदुआ के रहने वाले राजेश रजक ने इस परीक्षा में 271वीं रैंक हासिल कर झारखंड जेल सेवा में अपनी जगह बनाई है।
विधायक पूर्णिमा साहू ने JBVNL अधिकारियों संग की बैठक, बिजली समस्याओं के समाधान को दिए सख्त निर्देश
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023: आशीष अक्षत बने टॉपर
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। लिस्ट के अनुसार आशीष अक्षत ने परीक्षा में टॉप किया है।
JPSC रिजल्ट 2023: हजारीबाग के राबिन कुमार सातवें स्थान पर, स्वाति बनीं नौवीं टॉपर
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। हजारीबाग की बेटी स्वाति और बड़कागांव के बेटे राबिन कुमार ने टॉप 10 में अपना नाम दर्ज किया है।
JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित, 342 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। आशीष अक्षत ने टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है।
झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम ने करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और ज्यादा सक्रिय हो गया है। इसका असर अब झारखंड पर भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।