टाटानगर स्टेशन पर पार्किंग कर्मियों की गुंडागर्दी: हालात बिगड़े तो DSP ने बुलवाई पुलिस
टाटानगर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के नए संचालक इन दिनों गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। यही कारण है कि सोमवार को बागबेड़ा थाना की पुलिस एक्शन में आई और अवैध रूप से पार्किंग के बाहर पार्किंग शुल्क वसूलने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों को धर दबोचा।
पत्नी ने पति के सिर पर हथौड़ा मारा, पेट्रोल से शव जलाकर चली गई मायके
सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज सतबहनी में 15 जुलाई को हुई राजेश कुमार महथा की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी पूजा कुमारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
झारखंड के दक्षिण-पूर्वी जिलों में 24 को भारी बारिश की आशंका
राज्य के दक्षिण पूर्वी जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गिरीडीह गोड्डा, जामताड़ा गोड्डा पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।
झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत: प्राकृतिक सौंदर्य, मंदिरों और खदानों का रोमांच एक साथ
पतरातू की खूबसूरत वादियां, विख्यात शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर एवं खदानों का रोमांचकारी अनुभव लेना हैं तो आप यहां आइए। झारखंड में माइनिंग टूरिज्म शुरू हो गया है। राज्य में माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने सीसीएल के साथ करार किया है।
झारखंड पेयजल योजनाओं को लेकर बड़ा फैसला, समीक्षा के बाद ही मिलेगी अगली किस्त
राज्य में केंद्रीय सहायता से चलने वाली पेयजल आपूर्ति योजनाओं की सहायता राशि जारी रहेगी। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने जिन राज्यों की सूची जारी की है, उसमें उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड का भी नाम है।
झारखंड में माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा: पहली बार परियोजना के लिए आज होगा MoU हस्ताक्षर
झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां ‘माइनिंग टूरिज्म परियोजना’ की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस ऐतिहासिक पहल को लेकर सोमवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDCL) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
बंद के दौरान माओवादी हमले की आशंका, पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा बलों को किया अलर्ट
माओवादियों ने 3 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है, जिसे देखते हुए राज्यभर में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।
रांची- दिल्ली फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 4 सांसदों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान करीब दो घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी देर से मिलने के कारण यात्री नाराज दिखे।
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समेत कई मुद्दों पर गरमाएगा सियासी पारा
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान सदन में कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में एसवाईआर जैसे कई मुद्दे संसद में उठेंगे।
झारखंड में विकास योजनाओं को गति देने के लिए उद्योग सचिव ने दिल्ली में की बैठक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर उद्योग सचिव अरवा राजकमल और ज़ियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने शनिवार को दिल्ली में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की।