झारखंड में मानसून की रफ्तार धीमी, 23-24 जुलाई को दक्षिण-मध्य में भारी बारिश की संभावना, 9 जिलों में वज्रपात अलर्ट
झारखंड में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून अब कमजोर पड़ गया है। लगातार हो रही बारिश से फिलहाल लोगों को राहत मिली है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है।
तीन माह बाद भी आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी पर फैसला नहीं, इंतजार में कर्मचारी
कैबिनेट के निर्णय के तीन महीने बाद भी राज्य में कार्यरत आउट सोर्स कर्मियों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हो सकी है। क्योंकि मानदेय में वृद्धि के लिए वित्त विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता वाली कमेटी की ही कोई बैठक नहीं हुई।
झारखंड डीजीपी ने नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा की, अमल में चुनौतियों पर की चर्चा
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में आ रहीं समस्याओं की जानकारी ली और समाधान को लेअधिकारियों से विमर्श किया।
इरफान अंसारी का भावुक संदेश: बेटे का वीडियो वायरल होने पर बोले – निजी जीवन में न घसीटें
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे का अस्पताल निरिक्षण वाला रील जब वायरल हुआ उसे लेकर मीडिया में खबरें चली जिसके बाद पिता के तरफ से भावुक बयान सामने आया है। इरफान अंसारी ने बेटे कृष अंसारी को लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर कही है।
स्कूटी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा, हादसे में युवक की मौत
गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के सामने शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मोहम्मद अरमान की मौत हो गई। अरमान ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 के निवासी थे और सेफ्टी शूज़ बेचने का काम करते थे।
GST से झारखंड को अब तक 16,408 करोड़ का घाटा, 2030 तक नुकसान और बढ़ने की आशंका
झारखंड सरकार को जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक 16,408.78 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। वाणिज्य कर विभाग की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य को यह घाटा 2017-18 से लेकर 2024-25 तक हुआ है।
बोकारो में रांची के दो बिल्डरों से 50 लाख की लूट, वर्दी में आए अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
रांची के दो बिल्डर, अभय सिंह और जय सिंह, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लूटपाट का शिकार हो गए। यह घटना बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अलकुशा मोड़ के पास हुई। दोनों बिल्डर कार से रांची से सिंदरी (धनबाद) जा रहे थे, जहाँ उन्हें अपने एक मित्र को पैसे देने थे।
दिल्ली में IPS अधिकारी से सरेआम लूटपाट: नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हुए बदमाश
अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी फ्लाइओवर पर झारखंड कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है।
बाबूलाल के ट्वीट पर भड़के मंत्री इरफान अंसारी, बोले- इंसानियत से ऊपर नहीं राजनीति
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर आमने-सामने दिख रहे हैं। दरअसल बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा था कि सड़क पर घायल व्यक्ति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री ने उसे टेम्पो में लादकर अस्पताल भेजा।
सावन में बाबा बैद्यनाथ को अर्पित हो रहा पूरी-भुजिया का भोग, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ झारखंड के देवघर में विराजते हैं। इस दरबार से अनंत कथाएं जुड़ी हैं। परंपराओं की लड़ी ऐसी कि कथा कहने और सुनने में पूरी रात बीत जाएगी। प्रातःकालीन पूजा और संध्या के समय आरती होती है।