दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले मंत्री चमरा लिंडा व स्टीफन मरांडी, गुरुजी का जाना हालचाल
। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी और उनकी बेटी उपासना मरांडी भी मौजूद रहीं। यह मुलाकात दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर हुई, जो इन दिनों दिल्ली में इलाजरत हैं।
बेंगाबाद +2 स्कूल पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, छात्रों को दी सफलता की प्रेरणा, ली योजनाओं की समीक्षा
गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार 17 जुलाई को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले गिरिडीह परिसदन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।
सहायक आचार्य नियुक्ति विवाद: हाईकोर्ट ने JSSC को पद आरक्षित रखने का आदेश दिया
सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति दीपक रौशन की एकल पीठ में हुई इस सुनवाई के दौरान अदालत ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को निर्देश दिया कि….
जोहार परियोजना को मिली विश्व बैंक की सराहना, CM हेमंत सोरेन बोले- हम हर कदम पर आपके साथ
विश्व बैंक ने झारखंड में चल रही जोहार परियोजना की जमकर प्रशंसा की है। ग्रामीण विकास विभाग के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित इस परियोजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी है।
तरुण कुमार गुप्ता की 6 साल बाद बीजेपी में वापसी, बाबूलाल मरांडी ने कराया शामिल
लगभग 6 वर्षों के निष्कासन के बाद जामताड़ा के वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गुप्ता की भारतीय जनता पार्टी में जोरदार वापसी हुई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने गिरिडीह स्थित आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
कल्पना सोरेन का निर्देश: योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, सुनिश्चित करें प्रभावी क्रियान्वयन
झारखंड मुक्ति मोर्चा की गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह परिसदन में एक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।
झारखंड के पलामू जिले में सबसे अधिक 204 मिलीमीटर हुई बारिश
झारखंड के उत्तर पश्चिम जिलों में इन दिनों अत्यधिक भारी बारिश हो रही है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों के जिन जिलों में अत्यधिक बारिश हो रही है उनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है।
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में तीन दिनों में चार लाख 75 हजार 659 श्रद्धालुओं ने किया जलापर्ण
देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग सावन शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलापर्ण करने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी लाइन रही। लोग श्रद्धालु लाइन में लग कर जलापर्ण कर रहे है।
कोर्ट में पेश हुए मंत्री संजय यादव, भाजपा पर साधा निशाना– कहा, नहीं चलेगा इनका एजेंडा
झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव आज दुमका के एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। दरअसल 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान गोड्डा के पथरगामा थाना में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में यह पेशी थी। कोर्ट परिसर के बाहर उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
धान की रोपाई में जुटे बाबूलाल मरांडी, तस्वीर साझा कर लिखा– “मिट्टी से जुड़ाव ही असली पहचान”
तस्वीर में दिख रहे ये शख्स झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी हैं। बाबूलाल मरांडी एक बार फिर अपनी जमीन से जुड़ी सादगी और मिट्टी से लगाव के लिए चर्चा में आ गये हैं। इस बार वह गिरिडीह जिले के कोदांईबांक स्थित अपने खेतों में खुद धान की रोपाई करते नजर आए।