झारखंड में रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा: नया फ्लाईओवर और बाईपास लाइन को मंजूरी, 343.97 करोड़ की परियोजना मंजूर
रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे के गुंडाबिहार से चांडिल तक रेल फ्लाईओवर सहित नई बाईपास लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 10.6 किलोमीटर लंबी इस बाईपास रेल लाइन परियोजना पर 343.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। रेल प्रशासन ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी साझा की है।
यौन शोषण के आरोपों में घिरे ट्रेनी डीएसपी सस्पेंड, हेमंत सरकार ने गृह विभाग के जरिए जारी किया आदेश
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के आरोपित लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय डीआईजी रांची के कार्यालय में होगा।
सीएसआर फंड के दुरुपयोग पर चिंता: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- सख्त निगरानी ज़रूरी
राज्य सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य में कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड के दुरुपयोग पर गंभीर आपत्ति जताई है। इस पर निगरानी की जरूरत बताई।
मरीज को ऑटो से अस्पताल भेजने पर बाबूलाल का मंत्री इरफान पर हमला, कहा- ये है स्वास्थ्य विभाग की हकीकत
। नेता प्रतिपक्ष बाबूलास मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर घायल व्यक्ति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री ने उसे टेम्पो में लादकर अस्पताल भेजा। इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है?
जामताड़ा में मूसलधार बारिश से पुल टूटा, सैकड़ों गांवों की संपर्क व्यवस्था बाधित
जामताड़ा में पिछले एक महीने से हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से जामताड़ा और देवघर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
झारखंड भवन में अब सिर्फ माननीयों और वरीय अधिकारियों को मिलेगा कमरा
झारखंड भवन में अब माननीय और महानुभावों को ही दिल्ली में ठहरने के लिए कमरा मिलेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय ने झारखंड भवन नयी दिल्ली में कमरा आवंटन संबंधी एक नया आदेश जारी किया है।
निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त रुख, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का आदेश
झारखंड में स्थानीय शहरी निकाय चुनाव की देरी को लेकर दायर अवमानना याचिका पर शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। यह मामला पार्षद रोशनी खलखो बनाम झारखंड सरकार से संबंधित है। सुनवाई न्यायाधीश आनंद सेन की अदालत में हुई।
झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 21 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट, हंटरगंज में रिकॉर्ड बरसात
मानसून ने इस बार झारखंड में खूब बारिश कराई। मौसम विज्ञान विभाग ने 21 जुलाई तक झारखंड के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
जमशेदपुर गोलीकांड का 12 घंटे में खुलासा, सीतारामडेरा से 3 शूटर गिरफ्तार
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर में बुधवार को गोली चलाने की घटना का उद्भेदन पुलिस ने 12 घंटे के अंदर कर दिया है। गुरुवार को जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
स्वच्छता में देश में तीसरे स्थान पर जमशेदपुर, राष्ट्रपति ने किया राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि झारखंड में उसे पहला स्थान मिला है।