एक्शन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद: श्राद्ध से लौटते ही किया विभाग का औचक निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले गायब
राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद आज एक्शन मोड में दिखे। अपने भाई के श्राद्ध कार्यक्रम से लौटते ही उन्होंने नेपाल हाउस स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली और फाइलों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
हजारीबाग: पुल के नीचे मिला पूर्व सैनिक का शव, संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों ने विशेष मेडिकल बोर्ड से जांच की मांग की
हजारीबाग के डंडई कला गांव में एक पूर्व सैनिक का शव पुल के नीचे पानी में मिला। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई। उनकी मोटरसाइकिल भी पानी में पड़ी मिली।
CGL पेपर लीक मामला: रिजल्ट पर रोक जारी, CBI जांच की मांग पर 19 अगस्त को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) के पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट अब 19 अगस्त को सुनवाई करेगा। मंगलवार को यह मामला सूचीबद्ध तो था, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।
गुमला: डीसी ने भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
गुमला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने उपायुक्त के समक्ष मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना, मिनी ट्रैक्टर एवं पंपसेट, HDEP पाइप संबंधी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।
झारखंड के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 8200 नए शिक्षक, एकल शिक्षक वाले स्कूलों को पहले मिलेगी नियुक्ति
झारखंड के सरकारी स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की बड़ी भर्ती होने जा रही है। राज्य के स्कूलों को लगभग 8200 नए शिक्षक मिलने वाले हैं, जिनमें 5600 प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5 तक) और 2600 विज्ञान शिक्षक (कक्षा 6 से 8 तक) शामिल हैं।
पहले पत्नी को खिलाई रोटी, फिर सीने से लगाकर गला रेतकर कर दी हत्या
जमशेदपुर के एमजीएम थानांतर्गत धरमबांधा नाले में दोनों पैर रस्सी से बंधी युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त 20 वर्षीय जयराम मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी बालीगुमा के खिखड़ीगुट्टू का रहने वाला है और मृतका का पति है।
बोकारो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, घायल कोबरा जवान रांची एयरलिफ्ट
बोकारो जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, वहीं सुरक्षा बल का एक कोबरा जवान भी घायल हुआ है।
छिनैती मामले में अपराधी गिरफ्तार, सोना भी बरामद
पंडरा ओपी पुलिस ने जनक नगर स्थित ओझा मार्केट के पास हुई चेन छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने मोनू कुमार
पूर्वी सिंहभूम में महिला की बेरहम हत्या पर भड़के बाबूलाल, बोले– सरकार अपराधियों को दे रही संरक्षण
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में महिला की नृशंस हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बेकाबू हो चुके हैं।
गिरिडीह में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, चचेरे भाई ने की हत्या, झाड़ियों में फेंका सिर्फ धड़
गिरिडीह में मंगलवार को एक सिर कटी लाश मिली है। घटना गावां थाना क्षेत्र की है। शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो पाया है। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसी की निशानदेही पर युवक की लाश बरामद की गई।