पोस्ट ऑफिस में तैनात महिला ब्रांच पोस्टमास्टर का शव फंदे से लटकता मिला, इलाके में सनसनी
पलामू जिले के लेस्लीगंज में एक ब्रांच पोस्टर का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। जिनकी पहचान 20 वर्षीय मधु कुमारी के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली थीं। मंगलवार को मकान मालिक की बेटी नीलम ने मधु को आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलकर देखा।
गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन से मिले नितिन गडकरी, सीएम हेमंत से की स्वास्थ्य को लेकर बातचीत
नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन से मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुलाकात की। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जमीन घोटाला: CID ने कसा शिकंजा, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पुनीत अग्रवाल गिरफ्तार
बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में CID ने सोमवार को एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को हिरासत में लेते हुए CID ने इस घोटाले में कारोबारी पक्ष की भूमिका को स्पष्ट किया है।
हाइवा ने 30 फीट तक युवक को घसीटा, बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
कुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। यह हादसा पोखरिया के पास पाकुड़-अमड़ापाड़ा कोल माइंस रोड पर हुआ, जहां कोयला खाली कर लौट रहे एक हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी।
बासुकीनाथ में तेज बारिश का कहर, टेंट गिरने से 7 कांवरिया घायल
दुमका में लगातार हो रही तेज बारिश और तेज हवा के चलते मंगलवार सुबह बासुकीनाथ में बड़ा हादसा हो गया। कांवरिया मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया एक बड़ा टेंट गिर पड़ा, जिससे 7 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के समय श्रद्धालु टेंट में आराम कर रहे थे।
तारापुर में सरयू राय ने किया रुद्राभिषेक, विधायक ने किया सम्मानित
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को मुंगेर के तारापुर में रुद्राभिषेक कराया और मानव मात्र की कल्याण की कामना की। वह रविवार को ही तारापुर पहुंच गये थे। उन्होंने वहां बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर की तरफ से आयोजित शिविर में कांवरियों की सेवा की।
झारखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई इलाकों में सतर्क रहने की अपील
राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रांची में 3 ओर से घिरे जिलों में पहले से ही बारिश का अलर्ट जारी है, जिससे राजधानी में भी भारी बारिश के आसार हैं।
मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी: 172 लोगों पर FIR, जांच करेगी CID
झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र में इस योजना का लाभ अनाधिकृत रूप से लेने के आरोप में 172 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खरसावां: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62 चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां जिले की आमदा ओपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने चोरी के 62 मोबाइल फोन और एक टैब बरामद किया है। इस मामले में आमदा के मोदी मोहल्ला निवासी हिमांशु मोदी उर्फ रचित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गुमला: DC प्रेरणा दीक्षित ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
गुमला जिले की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के मुख्यालय में बैठकों के साथ-साथ, वह खुद स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर रही हैं और चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे रही हैं।