जनवरी 2026 तक झारखंड के सभी सरकारी दफ्तर बनेंगे ई-ऑफिस, डिजिटल व्यवस्था की ओर बड़ा कदम
झारखंड सरकार अब सरकारी कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रही है। इसके तहत सभी विभागों को ई-ऑफिस सिस्टम पर लाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
हजारीबाग: नशे पर लगाम को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने की SP से मुलाकात
हजारीबाग शहर में बीते कुछ समय से नशे और ड्रग्स के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताते हुए हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने युवाओं में फैल रहे नशे की प्रवृत्ति और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
झारखंड कांग्रेस आज राहुल गांधी के सामने सात गारंटियों पर देगी जवाब, दिखेगा ‘मंईयां-मंईयां’ का हाल
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने आज कांग्रेस के विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को दिल्ली में तलब किया है। लगभग शाम चार बजे से होनेवाली बैठक में राहुल झारखंड में सरकार और संगठन का स्कैनिंग करेंगे।
साहिबगंज में कुएं से बरामद हुआ युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
साहिबगंज के जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से सोमवार की सुबह महादेव गंज श्रीराम चौकी तुरी टोला में एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए निकले हुए थे।
दिल्ली में आज राहुल गांधी की मौजूदगी में झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन के कामकाज पर होगी चर्चा
आज दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से शामिल सभी मंत्री और विधायक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
दुमका में वज्रपात का कहर, तीन की मौत, कई घायल
दुमका जिले में रविवार की शाम अचानक बदले मौसम ने कहर ढा दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मसलिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 23 वर्षीय चंदन मरांडी की मौत वज्रपात से हो गई।
पहली सोमवारी पर बाबा धाम में आस्था का जनसैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
आज श्रावणी मेले का चौथा दिन है और साथ ही सावन की पहली सोमवारी। इस पावन अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अहले सुबह से ही श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करते नजर आए।
शोटोकान कराटे परीक्षा में छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कोलकाता | कियो जापान शोटोकान कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में रविवार को कराटे की परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल के कई जिलों से सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को विभिन्न डिग्रियों के लिए प्रमोट किया गया।
मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी
पश्चिम सिंहभूम | जिले के चक्रधरपुर शहर में भगत सिंह चौक के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार रात चोरों ने पलक सलूजा की दुकान की छत की एस्बेस्टस सीट काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, अन्य कीमती सामान और काउंटर में रखी नकदी चुरा ली।
इंटरमीडिएट छात्रों के आंदोलन की जीत पर निकाला गया विजय जुलूस
पूर्वी सिंहभूम | इंटरमीडिएट की पढ़ाई कॉलेजों में ही जारी रखने के निर्णय पर रविवार को शहर के छात्रों ने ऐतिहासिक विजय जुलूस निकाला। कोऑपरेटिव कॉलेज, वूमेन्स कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने साकची आम बगान से जुलूस की शुरुआत की।