गिरिडीह में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर युवक को गोली मारने का आरोप, गंभीर हालत में धनबाद रेफर
झारखंड के गिरिडीह जिले में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भरकट्टा ओपी क्षेत्र के मंझलाडीह सरण्डा गांव में आधी रात हुए विवाद के बाद एक युवक को गोली मारने का आरोप लगाया गया है।
रांची हाईकोर्ट में लगा विशेष पासपोर्ट शिविर, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर मिली सुविधा
पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रांची स्थित झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में सोमवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से एकदिवसीय विशेष पासपोर्ट शिविर का आयोजन किया गया।
चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टीएसपीसी का हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार
झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
झारखंड का पहला फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट, 22 जुलाई से होगी शुरुआत
झारखंड का पहला फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट 22 जुलाई से शुरू होगा। एसआरएफटीआई के तकनीकी सहयोग से बनने वाला यह संस्थान युवाओं को फिल्म और टीवी की पेशेवर शिक्षा देगा।
जेएसएससी परीक्षा में रामगढ़ के 30 केंद्रों पर 5202 अभ्यर्थी हुए शामिल, 13758 रहे अनुपस्थित
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को रामगढ़ जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई।
पूर्वी सिंहभूम में खेत से युवक का नग्न शव बरामद, हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस
NEWS SAGA DESK पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में खेत से 36 वर्षीय युवक का नग्न शव बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कपड़े और मोबाइल जब्त किए गए हैं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बोड़ाम थाना क्षेत्र के मुकरुडीह पंचायत अंतर्गत कदमजोड़ा गांव में एक युवक का नग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कदमजोड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय चीनीवास महतो के रूप में की गई है। रविवार शाम करीब छह बजे गांव के ही हाराधन सिंह के खेत से उसका शव बरामद किया गया। घटनास्थल से मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों सामानों को जब्त कर लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रखा है। मोबाइल फोन की जांच के जरिए पुलिस घटना से जुड़े संभावित सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। खेत में काम करने जा रही महिला ने सबसे पहले देखा शव स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार दोपहर एक महिला धान रोपनी के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। युवक को नग्न अवस्था में देखकर महिला घबरा गई और उसने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों और आसपास के लोगों को दी। इसके बाद मामले की सूचना कदमजोड़ा गांव की वार्ड सदस्य मीरा सिंह को दी गई। उनके पति ने तत्काल बोड़ाम थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसे भी देखें:-JMM’s Major Attack on the Central Government | Supriyo Bhattacharya Says – ‘Sonam Wangchuk Is Jus… पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और आंख के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का अनुमान है कि युवक पर किसी भारी या धारदार हथियार से हमला किया गया हो सकता है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत किस कारण से हुई और उस पर किस तरह का हमला किया गया था। जांच एजेंसी मृतक के व्यक्तिगत संबंधों, आपसी विवाद, दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। खेत में युवक का शव मिलने की घटना के बाद कदमजोड़ा गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें। फिलहाल बोड़ाम थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बारिश में सुधार के बावजूद अब भी सामान्य से 37% कम वर्षा
झारखंड में मानसून की गतिविधियों में पिछले कुछ दिनों के दौरान उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और खेती-किसानी के कार्यों को भी गति मिली है।
Jharkhand SIR: मतदाता गणना अभियान पर सीएम हेमंत सोरेन का फोकस, सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचे जानकारी
Jharkhand SIR अभियान को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिए। हर पात्र नागरिक तक मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी पहुंचाने और विशेष व्यवस्था करने पर जोर।
पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदीप यादव बोले- 152 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित
झारखंड प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इन घटनाओं को युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय बताते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक की वजह से लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों की मेहनत और उम्मीदों पर असर पड़ा है।
Jharkhand SIR: मतदाता गणना अभियान पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश
Jharkhand SIR के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। जागरूकता, पारदर्शिता और विशेष सहायता पर जोर।