रांची में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड गठन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब एक साथ 27 नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अमेरिका को बड़ा नुकसान, 42 सैन्य विमान क्षतिग्रस्त
अमेरिका द्वारा 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” में अमेरिकी वायुसेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
पुणे में दर्दनाक हादसा लिफ्ट में फंसने से 7 साल के बच्चे की मौत, सोसायटी में मचा हड़कंप
पुणे के सिंहगढ़ रोड इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में फंस जाने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवांश शैलेश धुत के रूप में हुई है।
पीएम मोदी ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, वीडियो हुआ वायरल
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी Rome पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से स्कूटी पर निकले केंद्रीय मंत्री, लोगों ने लिया सेल्फी का आनंद
राजधानी रांची बुधवार को राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनी रही। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू के रांची दौरे ने पूरे दिन सुर्खियां बटोरीं।
झारखंड में तेज आंधी से रेल यातायात प्रभावित, रांची-मुरी रेल लाइन पर गिरा विशाल पेड़
राजधानी Ranchi समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी आने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। Angara थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-मुरी डाउन रेलवे लाइन पर एक विशाल सखुआ (साल) का पेड़ उखड़कर ट्रैक पर गिर गया, जिसके कारण इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया।
वंदे मातरम पर केंद्र के फैसले का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने किया विरोध, बताया असंवैधानिक
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के समान दर्जा देने और इसके सभी छह छंदों को सरकारी व शैक्षणिक संस्थानों में अनिवार्य रूप से पढ़ने संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के कथित फैसले का कड़ा विरोध किया है। बोर्ड ने इसे संविधान की मूल भावना, धार्मिक स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ बताया है।
Ranchi News: निवेश को लेकर एक्शन मोड में सरकार, CM हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग
रांची | झारखंड में निवेश और औद्योगिक विकास को तेज रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दावोस में आयोजित World Economic Forum और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के दौरान हुए एमओयू (MoU) की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों ने दी।
रांची में FTS YUVA NATIONAL MEET–2026 “अभिज्ञ 3.0” का आयोजन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Santosh Kumar Gangwar ने शुक्रवार को रांची में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (FTS YUVA) द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन FTS YUVA NATIONAL MEET–2026 “अभिज्ञ 3.0” को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी, और उनकी ऊर्जा ही भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
AAP में बड़ा सियासी भूचाल: 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, Arvind Kejriwal का बड़ा आरोप-‘पंजाबियों के साथ धोखा’
आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal ने एक लाइन के एक्स (X) पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धक्का किया है।” यह बयान उस समय सामने आया, जब पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने Raghav Chadha के नेतृत्व में AAP छोड़कर BJP में शामिल होने की घोषणा कर दी।