मकर सक्रांति को कीजिए सेलिब्रेट ये 5 नए अंदाज में
मकर संक्रांति एक खास त्योहार है जो भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का पर्व है और खासतौर पर उत्तर भारत में इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग तिल-गुड़ के लड्डू खाते हैं, पतंगबाजी करते हैं, और अपने घरों को सजाते हैं।
फ्लू वायरस रेफ्रिजरेटेड कच्चे दूध में भी संक्रामक रहता है
एक नए अध्ययन के अनुसार, कच्चे दूध, जिसे पाश्चुरीकृत डेयरी के प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में विपणन किया जाता है, में छिपे हुए खतरे हो सकते हैं। शोध में पाया गया कि इन्फ्लूएंजा या फ्लू वायरस रेफ्रिजरेटेड कच्चे दूध में पाँच दिनों तक संक्रामक रह सकता है।
सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट करना है तो इन पांच चीजों को दूध में मिलाकर पिएं
News Saga Desk सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। तो हम सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं से जूझने लगते हैं।इस दौरान शरीर को ताकत नहीं मिलती है। जिससे कुछ खास चीजों को खाने से इम्यून सिस्टम बढ़ता है। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिन्हें आप दूध में मिला कर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं और सर्दियों में स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 प्राकृतिक चीजों के बारे में, जिन्हें आप दूध में मिलाकर अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। दूध के साथ मिलाकर इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले 5 असरदार घरेलू नुस्खे दूध, अपनी कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर विशेषताओं के लिए जाना जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। सर्दियों के मौसम में जब इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, तो दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। आइए जानते हैं।उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें आप दूध के साथ मिलाकर अपनी इम्यूनिटी को और भी मजबूत बना सकते हैं। गुड़ सर्दियों में गुड़ का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से न केवल पाचन में मदद मिलती है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। गुड़ आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे थकान भी दूर होती है। खजूर खजूर में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। सर्दी-जुकाम और गले की समस्याओं में भी यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दूध के साथ खजूर मिलाकर पीने से शरीर को अतिरिक्त ताकत मिलती है। बादाम बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है। इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। हल्दी हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। जायफल जायफल में कई पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है। इन पांच चीजों को दूध में मिलाकर आप अपनी सेहत को दुरुस्त और इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में।
सर्दियों में खजूर खाना सेहत के लिए अनमोल खजाना
उत्तर भारत समेत पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस मौसम में लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। जिसकी वजह हम सर्दी-जुकाम, वायरल समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझने लगते हैं। इनसे बचने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खजूर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
सावधान… बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल है खतरे की घंटी
कोलेस्ट्रॉल एक महत्वपूर्ण पदार्थ है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है लेकिन जब इसका स्तर बढ़ जाता है तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
पूरा दिन बिजी रहने के चलते नहीं बिता पाते बच्चों संग समय तो ये उपाय आज़माएं और संजोएं यादों का पिटारा
आज की व्यस्त दिनचर्या में, माता-पिता अक्सर ऑफिस की ज़िम्मेदारियों के कारण बच्चों के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाते। हालांकि, बच्चों के साथ हर दिन कुछ समय बिताना उनके भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, भले ही यह समय केवल एक घंटा ही क्यों न हो। इतना समय भी बच्चों के विकास
रूखी त्वचा में डाले जान ये सुपरफूड्स, ठंड में भी बरक़रार रहेगी नेचुरल ग्लो
ठंड के दिनों में स्किन की नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है। त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगती है। नेचुरल ग्लो गायब हो जाती है। जिसकी वजह से कई लोग
सर्दियों के सुपरफूड- सरसों-मेथी के साग में 186% आयरन
ठंड बढ़ने के साथ सब्जी मंडियों के शृंगार में हरा रंग बढ़ता जा रहा है। बाजार में तरह-तरह के साग मिल रहे हैं। इसमें सरसों और मेथी के साग के लिए लोगों की अलग ही दीवानगी दिखती है। इसे ऐसे समझिए कि सर्दियों में उत्तर भारत के कई रेस्टोरेंट और ढाबे सिर्फ सरसों-मेथी के साग के दम पर चलते हैं।
महीने भर में मोटापे से मिलेगा छुटकारा, पेट की चर्बी झट से होगी गायब, अपनाएं ये सुपरफूड्स
खराब जीवनशैली और खानपान मोटापे की बीमारी को जन्म दे रही है. हमारे आसपास कई लोग वजन बढ़ने और मोटापे की समस्या से परेशान मिल जाते हैं.
भारतीय पुरुषों में बढ़ रहा पैंक्रियाटिक कैंसर
भारतीय पुरुषों में पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले बीते कुछ सालों से बढ़ रहे हैं। पिछले 5-10 सालों में ये ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा है, जिसे लेकर भारत सरकार और डॉक्टर्स फिक्रमंद हैं।