Akshaya Tritiya Upay: आज करें ये छोटा सा काम,पूरे साल नहीं रहेगी पैसों की तंगी

News Saga Desk आज अक्षय तृतीया के इस पावन और शुभ दिन पर आपके लिए एक ऐसा सरल और प्रभावी उपाय लेकर आए हैं जिसे करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कार्य और उपाय अक्षय फल देते हैं यानी उनका प्रभाव कभी कम नहीं होता। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे धन की कमी कभी न हो तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है।

अक्षय तृतीया के दिन करें यह खास उपाय

तिजोरी की सफाई जरूर करें: इस दिन तिजोरी को साफ करके उसमें गुलाब जल या गंगाजल छिड़कना शुभ होता है। साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित तिजोरी में लक्ष्मी का वास होता है।

तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाएं: तिजोरी या अलमारी में लाल या पीले रंग का नया कपड़ा बिछाएं और उस पर लक्ष्मी जी का चित्र या प्रतीक रखें. इससे धन आगमन होता है।

कमलगट्टे की माला रखें: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तिजोरी में कमलगट्टे की माला रखें। यह उपाय धनवृद्धि में सहायक माना जाता है।

चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश मुद्रा रखें: अक्षय तृतीया पर चांदी का सिक्का खरीदें और उसे मां लक्ष्मी के मंत्रों के साथ तिजोरी में स्थापित करें।

11 कौड़ियां हल्दी में रंगकर रखें: 11 पीली कौड़ियां हल्दी में डुबोकर तिजोरी में रखें और नियमित लक्ष्मी मंत्र का जाप करें ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नम।’.

धान और हल्दी की गठरी रखें: एक लाल कपड़े में थोड़े से धान और एक साबुत हल्दी बांधकर तिजोरी में रखने से धन की स्थिरता बनी रहती है।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More