बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का निधन

News Saga Desk

मुंबई। देश एवं निजी क्षेत्र की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुधर बजाज को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे दो दिन पहले उन्हें ‘स्ट्रोक’ भी हुआ था। उन्होंने आज सुबह करीब 5 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। मधुर बजाज के पास बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक के अलावा महाराष्ट्र स्कूटर लिमिटेड के चेयरमैन का भी कार्यभार था। इसके अलावा वे बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड और बजाज ग्रुप की अन्‍य दूसरी कंपनियों के डायरेक्टर थे।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More