रांची: झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चेहरे पर धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका
रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव गांव के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ था, जिसे सबसे पहले कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
रांची में नाली निर्माण के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, एहतियातन खाली कराए गए घर और दुकानें
रांची के निवारणपुर इलाके में फ्लाईओवर के नीचे मरम्मत कार्य के दौरान गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यह कार्य एलएंडटी कंपनी द्वारा किया जा रहा था। पाइपलाइन फटते ही तीव्र गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
रांची में नेत्रहीन नाबालिग बेटी के साथ पिता और दो सगे भाइयों ने 3 साल तक किया दुष्कर्म, मां ने भी दिया साथ
रांची के बरियातू इलाके में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता और दो सगे भाइयों द्वारा पिछले तीन वर्षों से दुष्कर्म किया जा रहा था। इतना ही नहीं, नाबालिग की मां ने उसका गर्भपात भी कराया।
रांची को कल मिलेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का तोहफा: बुलेटप्रूफ बैरियर से लैस NHAI का पहला प्रोजेक्ट, 30 मिनट की दूरी महज़ 5 मिनट में होगी तय
लंबे इंतजार के बाद राजधानी वासियों को गुरुवार को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर पंडरा स्थित ओटीसी ग्राउंड में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रातू में एक व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है । मृत व्यक्ति के चेहरे पर धारदार हथियार से मारने के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने झाड़ी में व्यक्ति का शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
लड़की को छेड़ना मनचले को पड़ गया भारी, पहुंचा थाने
रामगढ़, रामगढ़ शहर के नईसराय में एक मनचले को नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। उसकी इन हरकतों से न सिर्फ स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की बल्कि वह हवालात की हवा भी खाने खाने पहुंच गया। रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नईसराय में एक स्कूल की छात्रा के साथ उसके पड़ोस का ही युवक पियूष छेड़खानी करता था।
चोरी का खुलासा, 45 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत मऊभंडार में 11 जून की रात निदा कम्यूनिकेशन में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 45 चोरी के मोबाइल फोन और नकद 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
डिजिटल इंडिया 140 करोड़ देशवासियों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है : बाबूलाल
रांची, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप आज डिजिटल इंडिया 140 करोड़ देशवासियों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।
मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक और क्रांतिकारी प्रभाव देखने को मिल रहा है। सस्ती और सहज इंटरनेट सुविधा ने आम जन तक अनेक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की है।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को दी बधाई
रांची, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को लिखा है कि आपका समर्पण, मेहनत और सेवाभाव हमारे समाज को स्वस्थ, खुशहाल और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपने हर विपदा, हर परिस्थिति में अपने ज्ञान और कौशल से लोगों की रक्षा की है, उन्हें स्वस्थ रखा है। आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार।
रिश्वत लेते सीएचसी प्रभारी गिरफ्तार
हजारीबाग, हजारीबाग के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी) ने मंगलवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ममता वाहन सेवा के संचालक उज्ज्वल सिन्हा ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर ने उनके 25,000 रुपये के बकाया बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए 3,000 रुपये की मांग की थी। एसीबी ने पहले मामले की गोपनीय जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की।