बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट
बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुप्रिया इस्पात उद्योग में एक बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के ब्लास्ट फर्नेस में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।झुलसे मजदूरों की पहचान लखन टुडू और अखिल कुमार के रूप में हुई है।
स्कूल के छात्रावास में घुसा पानी, ग्रामीणों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। भारी बारिश के कारण पोटका के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अचानक गुड़रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने के कारण नदी किनारे स्थित पांडरशुली गांव का लव कुश इंग्लिश स्कूल के छात्रावास भी इसकी चपेट में आ गया। रात के अंधेरे में जब 162 बच्चे छात्रावास में सो रहे थे, तब धीरे-धीरे पानी छात्रावास के अंदर भरने लगा।
ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या
खूंटी, मारंगहादा थाना क्षेत्र के काडेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। गोली मारने से पहले अपराधियों ने मुंडा को लाठी, डंडे, दौली से भी मारा है।
निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग का शुभारंभ
पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम जिला में भारी बारिश के बावजूद टाटा कॉलेज मैदान, चाईबासा में युवाओं के लिए रविवार को निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह पहल केएनटी चाईबासा केंद्र के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त बीएसएफ जवानों के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है।
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान का टायर पंक्चर, समय रहते टला बड़ा हादसा
शुक्रवार दोपहर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान का टायर पंक्चर हो गया। यह विमान पटना जाने वाला था और इसमें लखनऊ के यात्री भी सवार थे। घटना के बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। उन्हें पेरालिसिस का माइनर अटैक हुआ है। अस्पताल के ICU वार्ड में इलाजरत शिबू सोरेन की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों की टीम अब भी उन्हें अपनी मॉनिटरिंग में ही रखे हुए हैं।
रांची: धुर्वा गोलचक्कर से पुरानी विधानसभा तक रहेगा पैदल मार्ग, वाहन प्रवेश प्रतिबंधित
जगन्नाथपुर में आयोजित होने वाली भव्य रथ यात्रा और मेले के मद्देनज़र रांची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए हैं। यह परिवर्तित यातायात व्यवस्था 7 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
रांची में आज धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों में उत्साह
राजधानी रांची में आज महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस खास मौके पर हजारों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचने के लिए मुख्य मंदिर पहुंचेंगे। भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाकर मौसीबाड़ी तक ले जाया जाएगा।
” मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु मैराथन दौड़”
रांची : पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का सपना है कि हमारा झारखंड नशा मुक्त हो । उन्होंने संकल्प लिया है झारखंड को नशा मुक्त करने का । उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए ,नशा मुक्त झारखंड के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं । पिछले 14 दिनों से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है । इसी सिलसिले को जारी रखते हुए गुरुवार को नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है| स्वस्थ झारखंड ,नशामुक्त झारखंड की परिकल्पना को लेकर हमलोग आज मैराथन दौड़ के लिए जमा हुए हैं। सुदिव्य कुमार गुरुवार को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु आयोजित मैराथन दौड़ के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए युवाओं की भीड़ को संबोधित कर रहे थे । ” हर कदम पर ले शपथ नशा से दूर रहने और नशा मुक्त झारखंड बनाने का” पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मैराथन दौड़ में मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ़ बढ़ते कदम के साथ हमलोगो ये हर कदम पर नशा से दूर रहने और नशा मुक्त झारखंड के लिए प्रतिज्ञा लेंगे । झारखंड ,नशा मुक्ति के अंतरराष्ट्रीय मानक के हर पहलुओं का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निदेश झारखंड को नशामुक्त बनाने का अक्षरशः पालन किया जा रहा है । “युवाओं की ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग से मिलते है अविश्वसनीय परिणाम” मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि यदि युवाओं की ऊर्जा की शक्ति का सकारात्मक उपयोग समाज,जिला,राज्य, देश और विश्व को एक बेहतर दिशा दे सकते है और यदि युवाओं की ऊर्जा ग़लत दिशा में चली जाय तो पूरा समाज , राज्य , देश प्रभावित होता है और बड़ा नुक़सान होता है । इसलिए युवा आज इस मैराथन दौड़ के माध्यम से प्राण ले कि नशा से दूर रहेंगे । आपको नशा नहीं खेल को महत्व देना है। झारखंड में युवा प्रतिभा की कमी नहीं है ,हमे इन्हें बस सही दिशा के देने की जरूरत है और नशा के शिकार युवाओं का नशा छुड़ा कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है साथ ही उनके अंदर छुपी प्रतिभा को विश्व पटल पर लाना है ।यही हमारा मकसद है , हमारी सरकार का उद्देश्य है । “नशा से दूर रहने के लिए लिया शपथ” मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस अवसर पर युवाओं को नशा से दूर रहने , नशा मुक्त झारखंड बनाने हेतु शपथ दिलायी ।पर्यटन सह खेलकूद सचिव मनोज कुमार में कहा कि नशा मुक्त अभियान झारखंड में लिए बहुत जरूरी है । संकल्प ले जो कदम मैराथन दौड़ में अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ़ जाएगा वो हर कदम नशा मुक्त झारखंड के लिए होगा । उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 14 दिनों से झारखंड के प्रत्येक जिले ,प्रखंड, पंचायतों , स्कूलों ,कॉलेजों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज मैराथन दौड़ के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया रहा है और आज ही इस अभियान का समापन भी है ।मैराथन दौड़ में विजयी प्रतिभागियों को मंत्री सुदिव्य कुमार ने पुरस्कृत भी किया।जिसमे अनूप उरांव,श्रीजीत सरकार,कुंदन महतो, निर्मल, रंजीत कुमार महतोममता कुमारी,रीता कुमारी,सुमन कुमारी,संध्या कुमारी, सोनी कुमारी शामिल हैं ।इस अवसर गृह विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री , निदेशक खेल-ख़ुद शेखर जमुवार सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।
साइबर ठगी के अंतराज्यीय बॉस गिरोह के मास्टरमाइंड यश पर 20 हजार का इनाम घोषित
पूर्वी चंपारण, जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के चांदमारी मुहल्ला स्थित एक निजी स्कूल में संचालित हो रहे साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह के विरूद्ध मोतिहारी पुलिस की कारवाई जारी है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बाॅस नाम से संचालित साईबर फ्राॅड के इस गिरोह के मास्टरमाइंड अंबिका नगर निवासी पंकज पांडेय के पुत्र यश स्वर्ण्य के विरूद्ध 20 हजार रूपये इनाम घोषित किया है।इसके साथ ही इस गिरोह के मिडिल मैन सुरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है।