खेल घोटाला के आरोपित पीसी मिश्रा नहीं जा सकेंगे यूरोप, याचिका खारिज
रांची, रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले के आरोपित पूर्व खेल निदेशक पीसी मिश्रा की पासपोर्ट रिलीज करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के पासपोर्ट रिलीज नहीं करने का आदेश पारित होने के बाद अब पीसी मिश्रा विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे।
चेंबर की 14वीं कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, आम सभा 27 को
पश्चिम सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 14वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को एक स्थानीय रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 27 जुलाई को वार्षिक आम सभा आयोजित करने की घोषणा की गई।
बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल को गोद लेंगे सेवानिवृत्त आईजी
खूंटी, बिहार के सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक और भागलपुर में संग्रहालय का संचालन करने वाले प्रांतोष कुमार दास तोरपा प्रखंड मुख्यालय में संचालित बीकेबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल को गोद लेंगे। साथ ही विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देंगे। यह घोषणा उन्होंने मंगलवार को स्कूल प्रांगण में की।
टैंकर से प्रोपलीन गैस रिसाव, बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग बंद
पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा-बारिपदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामशोला के समीप मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब जिओ पेट्रोल पंप के पास खड़े एक प्रोपलीन गैस से भरे टैंकर में अचानक रिसाव होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए।
सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से
रांची, भगवान भोलेनाथ के प्रिय माह सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। 10 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा और 11 जुलाई से श्रावण कृष्ण प्रतिपदा माह में गुरु आदित्य योग के शुभ संयोग में शिव आराधना की शुरुआत होगी। इस बार सावन में चार सोमवार का संयोग बन रहा है। 9 अगस्त को स्नानदान की पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ इस पावन माह का समापन आयुष्मान और सौभाग्य योग के साथ होगा।
जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट
पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड और बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ी लूट की घटना सामने आई।
पुराना बाजार स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर के बाहर पिस्तौल और चाकू की नोंक पर डेढ़ किलो सोने के गहने और 50 हजार रुपये नगद से भरा बैग लूट लिया। यह पूरी वारदात मिस्त्री पाड़ा स्थित उनके आवासीय परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी
कैमरे में कैद हो गई।
हूल दिवस पर JLKM का संकल्प: बाहरी तत्वों के खिलाफ लड़ाई अब भी जारी – देवेंद्रनाथ महतो
झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में रविवार को हूल दिवस हर्ष और सम्मान के साथ मनाया गया। रांची स्थित सिद्धो-कान्हो पार्क में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने भव्य आयोजन किया।
IAS विनय चौबे पर फिर लटकी कानूनी तलवार: ACB ने 2.75 एकड़ जमीन मामले में दर्ज करने की अनुमति मांगी FIR
शराब घोटाले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अब हजारीबाग जिले में 2.75 एकड़ खास महाल जमीन से जुड़े एक मामले में विनय चौबे और तत्कालीन खास महाल अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है।
रांची में रिकॉर्डतोड़ बारिश: सामान्य से 198% अधिक वर्षा झारखंड में शीर्ष पर
झारखंड में सबसे अधिक राजधानी रांची में बारिश हुई है। रांची में अब तक औसत से 198 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। रांची में 190.7 मिमी की तुलना में 568.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह आंकड़ा मौसम विभाग की ओर से एक जून से 29 जून तक दर्ज की गई है।
उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
रांची, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शनिवार देर रात रांची शहर के वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव और अन्य विभागीय पदाधिकारी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।