रांची में बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, गांव में छाया मातम
ची के सोनाहातु प्रखंड के तेलवाडीह गांव में शनिवार देर रात बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिसकी चपेट में आकर 12 साल के शिवा प्रमाणिक की मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं।
पेसा कानून की अनदेखी से आदिवासी समाज नाराज़, 11 जुलाई को रांची में करेगा पदयात्रा
झारखंड में पेसा कानून लागू करने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है, बावजूद इसके अब तक यह कानून राज्य में लागू नहीं हो पाया है। पेसा कानून की अनदेखी को लेकर आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश है।
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक की तैयारी तेज: DC मंजूनाथ भजंत्री ने की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की 27 वीं बैठक आगामी 10 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में आज शनिवार 5 जुलाई को उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
रांची में मोहर्रम जुलूस को लेकर सुरक्षा कड़ी: मेन रोड पर फ्लैग मार्च, 15 मार्गों पर नो-एंट्री लागू
मोहर्रम को लेकर राची पुलिस ने सिटी एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सीसीआर एएसपी,कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च एलबर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट,उर्दू लाइबेरी, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, बिक्रांत चौक, चर्च रोड होते हुए वापस एलबर्ट एक्का चौक आया।
श्रावणी मेला 2025: रांची-भागलपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की पूर्व सीएम रघुवर दास ने की मांग
श्रावण मास के आगमन के साथ ही झारखंड सहित पूरे देश में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण बनने लगा है। इसी क्रम में, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची रेल मंडल के माध्यम से रेल मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।
बिरसा मुंडा कारा में सरना झंडा स्थापना की मांग, कैदियों में आध्यात्मिक जागृति को लेकर DC को सौंपा गया ज्ञापन
प्रकृति पूजक सरना धर्मावलंबियों ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार परिसर में सरना झंडा स्थापित करने की अनुमति मांगी है। सरना धर्म प्रार्थना सभा रांची महानगर के अध्यक्ष सुभानी तिग्गा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
रांची के एक निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप, गोली लगे मरीज का 15 घंटे तक नहीं हुआ इलाज
मला के भरनो इलाके में बीते कल हेमंत कुमार नाम के व्यक्ति को जमीनी विवाद को लेकर 5 गोली मारी गई। जिसमें 4 गोली उसके शरीर में लगी और एक गोली छू कर निकल गई। घायल अवस्था में परिजनों ने आनन-फानन में रांची के पारस अस्पताल में इलाज के लिए संपर्क किया।
बाबूलाल मरांडी ने उठाया उत्पाद सिपाही परीक्षा का मुद्दा, सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व राज्य सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ आयोजित कराई थी। सरकार के कुव्यवस्था और हठधर्मिता के कारण कई युवाओं की मौत होने लगी, लेकिन सरकार ने दौड़ को नहीं रोका जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ता ही चला गया।
रांची चिड़ियाघर में शेर की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम में पेट में कैंसर की आशंका
रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान से दुखद खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को 15 वर्षीय नर शेर शशांक की मौत हो गयी। शशांक पिछले कई दिनों से बीमार था और उसका इलाज लगातार किया जा रहा था। शेर की उम्र हो चुकी थी और उसके शरीर के कई अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर चुके थे।
श्रावणी मेला की तैयारी तेज़, मुख्य सचिव ने दिए भीड़ और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
आगामी 11 जुलाई से शुरू होने जा रहे राजकीय श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें देवघर और दुमका के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।