रांची को जाम से मिलेगी राहत: 558 करोड़ की लागत से बने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का आज उद्घाटन
राजधानी रांची को तीसरा फ्लाईओवर मिलेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का दोपहर 3 बजे उद्घाटन करेंगे। 4.18 किमी लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर को 558 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
रांची में दर्दनाक हादसा: रथ मेला देखने जा रहे परिवार पर टूटा कहर, ट्रक की चपेट में आकर मां और दो बेटियों की मौत
राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो बाजार के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक महिला और उसकी 2 मासूम बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति और 2 बच्चे घायल हो गए हैं।
जल जमाव की समस्या की अनदेखी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिया धरना
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलजमाव की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेनैक) कार्यालय पहुंचा।
डैम में डाला जहर, मत्स्य पालकों को लाखों का नुकसान
पलामू, जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग पंचायत के महुगांई गांव के डैम में शरारती तत्वों ने जहर डाल दिया। जहर के असर से तालाब में पल रही सभी मछलियां मर गयी। इस घटना से मत्स्य पालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। यह डैम सुपेंद्र साव के नाम से लीज पर लिया गया है, जिसमें पूरे गांव के सहयोग से मत्स्य पालन किया जाता है।
वाहन स्क्रैप पॉलिसी बनाने की मांग को लेकर डीटीओ से मिले अमित
बोकारो, झारखंड में पुराने वाहनों के लिए राज्य स्तर पर परिवहन विभाग की ओर से स्क्रैप पॉलिसी बनाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित बोकारो के ज़िला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर से बुधवार को मिले।
सामरिक भविष्य के लिए सामग्रियों में आत्मनिर्भरता जरूरी : डॉ सारस्वत
पूर्वी सिंहभूम, भारत के सामरिक और तकनीकी भविष्य को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण सामग्रियों में आत्मनिर्भरता अत्यंत आवश्यक है। यह बात नीति आयोग के सदस्य और पद्म भूषण से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ विजय कुमार सारस्वत ने कही। वे बुधवार को सीएसआइआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) के प्लेटिनम जुबली व्याख्यान श्रृंखला के पांचवें व्याख्यान में संबोधित कर रहे थे।
दिव्यांग व्यक्ति की गला काटकर हत्या
खूंटी, तोरपा थाना क्षेत्र के सैंसेरा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े मोहन स्वांसी (40) दिव्यांग व्यक्ति की बीच सड़क में गला काटकर हत्या कर दी गई।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रांची, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई भरत कपूर का आकस्मिक निधन हो गया है। वह हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में भर्ती थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरत कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवारजनों को दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दे।
रातू रोड फ्लाइओवर के नामकरण की मांग: केसरवानी वैश्य सभा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, कहा- बीपी केशरी के नाम पर मिले ये सौगात
रांची जिले के केसरवानी वैश्य सभा के द्वारा रातू रोड फ्लाइओवर के नामकरण को लेकर राज्यपाल को आज दिन बुधवार को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में केसरवानी वैश्य सभा ने रातू रोड फ्लाइओवर का नामकरण झारखंड रत्न डॉ बीपी केशरी के नाम पर रखने का निवेदन किया है।
रांची में भीषण सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, गुस्साए लोगों ने की आगजनी और सड़क जाम
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड हाजी चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।