सचिवालयों में लगातार तीन दिन की छुट्टी
कल शनिवार से झारखंड सरकार के सचिवालयों में लगातार तीन दिन की छुट्टी होगी। दरअसल शनिवार और रविवार को सचिवालय बंद रहता है। सोमवार को गुरु पूर्णिमा की छुट्टी है।
दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत दो विद्यार्थी सम्मानित
दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत एसआर डीएवी, पब्लिक स्कूल, पुंदाग के कक्षा छह के दो विद्यार्थी हसनैन अली और कक्षा सातवीं की कशिश को चयनित किया गया है। यह योजना संचार मंत्रालय, भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से शुरू की गई है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर रांची एयरपोर्ट
भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति के बीच देशभर में अलर्ट की स्थिति है। तमाम एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची स्थिति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रांची में 30 लाख के गहने और नकदी के साथ घर के ताले भी ले गए चोर
राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित सीएमपीडीआई कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये के गहने और 75 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस को इस वारदात की शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।
रांची के इन VIP इलाकों में 60 दिनों तक प्रदर्शन और रैली पर रोक, निषेधाज्ञा लागू
राजधानी रांची के कई संवेदनशील और वीआईपी इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। यह आदेश 4 जुलाई 2025 तक या अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान धरना, प्रदर्शन, जुलूस और रैली जैसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं होगी।
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द, नहीं आएंगे अमित शाह
10 मई को रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी सूचना संबंधित राज्यों को भेज दी है। इस कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आएंगे ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 की बैठक में भाग लेने वाले थे।
रिम्स में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, जांच के लिए समिति का गठन
रांची के रिम्स में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गयी शर्मनाक हरकत के बाद रिम्स प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है और 4 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
ईडी का जीएसटी घोटाले में झारखंड और कोलकाता में नौ ठिकानों पर छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जीएसटी घोटाला केस में आज झारखंड और कोलकाता में नौ स्थानों पर छापा मारा है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, रांची में तीन जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर दबिश दी है। ईडी ने शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता को छापेमारी के दायरे शामिल किया है।
रांची में मॉक ड्रिल को लेकर बदला ट्रैफिक रूट
शाम के 4 बजते ही राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में सायरन बजेगा। इसके साथ ही घरों की बत्तियां गुल हो जाएंगी। सड़कों पर सन्नाटा होगा। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार से मिले निर्देश के बाद नागरिक सुरक्षा को लेकर होने वाले मॉक ड्रिल के तहत ये चीजें होंगी।
मुख्यमंत्री पत्नी संग पहुंचे बोकारो , पूर्व मंत्री के नवविवाहित बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव पहुंचे। यहां वे प्रदेश के पूर्व मंत्री दिवंगत जगन्नाथ महतो के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए।