ओसम डेयरी के निदेशक से मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गिरोह ने दी धमकी
ओसम डेयरी के निदेशक और संस्थापक अभिनव साह से रंगदारी की मांग की गई है। इस मामले में साह ने रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह ने उन्हें हर महीने 40,000 की रंगदारी देने की धमकी दी है।
बाबूलाल मरांडी ने की ऑपरेशन सिंदूर की सराहाना, कहा- भारतीय सेना ने अद्भुत शौर्य का परिचय दिया
भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया। यह हमला मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे किया गया, जिसमें बहावलपुर सहित जैश-ए-मोहम्मद के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया।
पहलगाम हमले की ज़िम्मेदारी लें प्रधानमंत्री: रांची में खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला
झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट के बावजूद पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए गए
हाईकोर्ट ने DSP से SP प्रोमोशन पर लगी रोक हटाई, 3 अधिकारियों पर आपराधिक मामले लंबित
झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) से पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर की जा रही पदोन्नति प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाने का आदेश दिया है।
पहलगाम हमले से 3 दिन पहले PM मोदी को मिली थी खुफिया रिपोर्ट, फिर भी कार्रवाई नहीं होना बड़ा सवाल- खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘संविधान बचाओ’ रैली में केंद्र सरकार पर दोतरफा हमला बोला—एक ओर आतंकी हमले को लेकर खुफिया चूक पर, तो दूसरी ओर संविधान और लोकतंत्र को लेकर सरकार के रवैये पर।
सरकार ने रिम्स निदेशक को हटाने का आदेश वापस लिया, हाईकोर्ट में याचिका निष्पादित
राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट को सूचित किया कि वह रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाने संबंधी अपने पूर्व आदेश को वापस ले रही है। सरकार के इस रुख के बाद न्यायालय ने डॉ. राजकुमार द्वारा दायर याचिका को निष्पादित कर दिया।
कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली आज, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 6 मई यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे।
जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में आरोपितों की जमानत पर सुनवाई पूरी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) साल 2024 में हुई परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपितों की जमानत पर रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर भाजपा ने पहाड़ी मंदिर में की विशेष पूजा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा की ओर से रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी मुन्ना भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करायी और रघुवर दास के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर डीएवी पुंदाग में महायज्ञ का आयोजन
रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस’ के उपलक्ष्य में विशेष हवन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने स्कूल के शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के साथ सामूहिक वैदिक महाहवन में भाग लिया।