पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ विसर्जित की गई करम की डालियां
खूंटी | सरना धर्म सोतो समिति केंद्र डौगड़ा में करम पर्व बुधवार की रात हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को सभी करम डालियों को जलाशायों में विधि-विधान से विसर्जित कर दिया गया।
सदानंद महाराज का भजन और सत्संग कार्यक्रम छह को
रांची | प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में शनिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
आदिवासियों के बलिदान के साथ विश्वासघात कर रही कांग्रेस और झामुमो : मोर्चा
पश्चिमी सिंहभूम | भाजपा एसटी (सिडयूल ट्राइब्स) मोर्चा के जिला अध्यक्ष तीरथ जमुदा, पदाधिकारी हरि चरण शांडिल और रानी बांदिया ने गुरुवार को एक संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर आदिवासियों के संघर्ष और बलिदान के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
जीएसटी पर आठ वर्षों पर खुली केंद्र सरकार की आंखें : कांग्रेस
रांची | प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि देश में सरकार एनडीए की है, लेकिन सिस्टम कांग्रेस का चल रहा है। दूध, दही, पेंसिल किताबों, कृषि उपकरण, जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी लगाकर कमाई करने वाली सरकार की आंखें आठ वर्षों बाद खुली तब उसे आम आदमी की तकलीफ दिखाई पडी।
विजय टू खदान बंद होने से मजदूरों में आक्रोश, दी धरना की चेतावनी
पश्चिमी सिंहभूम | जिला के गुवा हाथी चौक में गुरुवार को झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील बारला, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो, झारखंड मजदूर यूनियन गुवा के अध्यक्ष लालमोहन महतो, महासचिव हेमराज सोनार, बरायबुरु यूनियन अध्यक्ष दीनबंधु पात्रो सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और मजदूर-ग्रामीण शामिल हुए।
एसपी ने बीट पुलिसिंग और पैंथर मोबाइल अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पश्चिमी सिंहभूम | झारखंड में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय से गुरुवार को एसपी राकेश रंजन ने बीट पुलिसिंग और पैंथर मोबाइल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छह दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन
खूंटी | बिरसा वाहिनी फाउंडेशन के तत्वावधान में खूंटी जिला मुख्यालय में आयोजित गणेश महोत्सव का भव्य समापन गुरुवार को हो गया। 26 अगस्त से शुरू गणेश महोत्सव में खूंटी और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा से ओतप्रोत होकर भाग लिया।
पूर्वी सिंहभूम में डायरिया रोग से बचाव के लिए प्रभावित गांवों में लगे मेडिकल कैंप
पूर्वी सिंहभूम | झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में डायरिया के मामले आने के बाद गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों की जांच की।
पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट के पांच आरोपित गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
पश्चिमी सिंहभूम | जिला स्थित चाईबासा में बैंक से पैसा लेकर लौट रहे पेट्रोल पंप कर्मी से हुई दिनदहाड़े पांच लाख रुपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज तीन दिन में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है।
टैंगो मोबाइल यूनिट को मिली हाईस्पीड बाइक
पूर्वी सिंहभूम | शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अब महानगरों की तर्ज पर हाईटेक और चुस्त-दुरुस्त हो गई है। गुरुवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने टैंगो मोबाइल यूनिट के 33 जवानों को हाईस्पीड बाइक सौंपी गई।