झारखंड में सबसे अधिक जपला में 78 मिमी हुई बारिश
रांची | झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला
खूंटी | खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक और खूनी खेल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शायद ही कोई ऐसी रात गुजरती है, जब हाथी किसी न किसी गांव में आतंक न मचाते हों। मंगलवार की रात को भी रनिया थाना क्षेत्र के बोंगतेल गांव के नजदीक जंगल में जंगली हाथी ने 32 वर्षीय कृष्णा सिंह नामक युवक को कुचलकर मार डाला।
झारखंड को मिल सकते हैं छह नए मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पतालों के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव
झारखंड को केंद्र से छह नए मेडिकल कालेज की स्वीकृति मिल सकती है। राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने जुलाई माह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर राज्य के छह जिलों के सदर अस्पतालों को अपग्रेड कर पीपीपी मोड पर संचालित करने का प्रस्ताव दिया था।
इंडिगो की उड़ान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग
एयरपोर्ट पर कल एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रांची पहुंची इंडिगो फ्लाइट करते वक्त रनवे पर हार्ड लैंडिंग हुई, जिससे विमान में बैठे 95 यात्रियों की जान खतरे में आ गई। बताया जा रहा है कि विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित समय से 9 मिनट पूर्व रांची पहुंचा।
रांची में आक्रोश: पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस ऑफिस घेराव, पुलिस से झड़प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ दरभंगा में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा का आक्रोश सड़कों पर दिखा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में जयपाल सिंह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ीं।
चेंबर के नवनिर्वाचित कार्यसमिति से मिले मंत्री, सहयोग का दिया भरोसा
पश्चिमी सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नवनिर्वाचित कार्यसमिति से रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने मुलाकात कर सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात रविंद्र भवन में हुई, जहां मंत्री ने अध्यक्ष संजय चौबे सहित पूरी टीम को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
जनी शिकार उत्सव रोहतासगढ़ विजय गाथा की याद दिलाता है : मंत्री
रांची | झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जनी शिकार उरांव जनजाति का पारंपरिक उत्सव है, जो हर 12 साल में मनाया जाता है। और मुगलों के खिलाफ आदिवासी महिलाओं की रोहतासगढ़ विजय गाथा की याद दिलाता है। इसमें महिलाएं पुरुषों का वेश धारण कर शिकार करती हैं, जो उनके साहस और वीरता का प्रतीक है।
‘पुरुष आयोग’ के गठन की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना चौक पर रविवार को मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण और ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान संगठन ने राज्य सरकार से ‘पुरुष आयोग’ के गठन की मांग उठाई।
इसरो शैक्षणिक भ्रमण से लौटी छात्राओं ने साझा किया अनुभव, उपायुक्त से की मुलाकात
पूर्वी सिंहभूम | जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं का दल इसरो के शैक्षणिक भ्रमण पर गया था। रविवार को छात्राओं ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके आवास पर मुलाकात की और सहभोज कार्यक्रम में भाग लिया।
किसी पार्टी का कार्यालय मंदिर के समान,तोड़फोड़ बर्दास्त नहीं करेंगे : इरफान
रांची | झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के नेता डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार में कांग्रेस के कार्यालय (सदाकत आश्रम) में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना का कड़े शब्दों में निंदा की है।