चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान

News Saga Desk

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए BCCI ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही, शुभमन गिल उपकप्तान होंगे है। टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका मिला है। शमी चोट की वजह से नवंबर, 2023 से टीम से बाहर थे।BCCI ने वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 मेंबर्स स्क्वॉड की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर मौजूद रहे। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान और यूएई के 4 शहरों में होना है। इनमें लाहौर, कराची, रावलपिंडी और दुबई शामिल हैं। भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।


Read More News

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली 58 आधुनिक मिनी टेंडर गाड़ियां, सीएम हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड अग्निशमन सेवा में 58 आधुनिक मिनी टेंडर वाटर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहन शामिल। मुख्यमंत्री...

Read More