1 मई 2026 से LPG नियमों में बदलाव, बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों पर बड़ा असर

News Saga Desk

1 मई 2026 से LPG सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव लागू हो सकते हैं। इन संभावित बदलावों का मुख्य उद्देश्य कालाबाजारी पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं की सुरक्षा बढ़ाना है। साथ ही, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका भी इन सख्त नियमों की वजह बताई जा रही है।

नए नियमों के अनुसार, एक बार LPG सिलेंडर बुक करने के बाद उपभोक्ता अगले 25 दिनों से पहले दूसरा रिफिल बुक नहीं कर पाएंगे। इससे अनावश्यक और अतिरिक्त बुकिंग पर रोक लगेगी।

OTP आधारित डिलीवरी (DAC) अनिवार्य

अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं को SMS के जरिए भेजा गया OTP डिलीवरी एजेंट को बताना अनिवार्य हो सकता है। बिना OTP के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा, जिससे फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ी पर लगाम लगेगी।

कीमतों में संभावित बदलाव
हर महीने की तरह 1 मई को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम में संशोधन संभव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और सप्लाई की स्थिति के अनुसार कीमतें बढ़ या घट सकती हैं।

5KG सिलेंडर पर राहत

सरकार छोटे 5 किलो वाले सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नियमों में ढील दे सकती है। इन सिलेंडरों को बिना पते के प्रमाण के भी आसानी से खरीदा जा सकेगा, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिलेगी।

क्या है इन बदलावों का उद्देश्य ?
इन संभावित नियमों का मकसद LPG की कालाबाजारी को रोकना, पारदर्शिता बढ़ाना और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप जैसे Indane, HP Gas और Bharat Gas पर जाकर ताजा और आधिकारिक जानकारी जरूर चेक करें।

Read More News

Read More