सरायकेला में 14 लाख की नकली अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

सरायकेला: जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये मूल्य की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव में नकली शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। इसकी पुष्टि के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 248 पेटी (करीब 2019 लीटर) विभिन्न ब्रांडों की नकली अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही शराब की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले स्टिकर, सीलिंग मशीन और अन्य सामग्रियां भी जब्त की गईं।

मौके से पुलिस ने दीपक नामित और लुगनी हेंब्रम नामक दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो खरसावां थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार पर की जा रही सख्ती का नतीजा मानी जा रही है।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More