H-1B विवाद: रोचेस्टर अस्पताल में 80 विदेशी डॉक्टरों की नियुक्ति जांच के घेरे में

NEWS SAGA DESK

H1B Visa Row Rochester Hospital: न्यूयॉर्क के रोचेस्टर जनरल हॉस्पिटल में 80 विदेशी डॉक्टरों की नियुक्ति के दावे के बाद अमेरिकी श्रम विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरा मामला और ट्रंप प्रशासन के नए वीजा नियम।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वर्क वीजा नियमों को लेकर कड़ाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक मुख्य रूप से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और टेक सेक्टर तक सीमित रहने वाली H-1B और J-1 वीजा की जांच अब स्वास्थ्य क्षेत्र (हेल्थकेयर) में भी तेज हो गई है। नया मामला न्यूयॉर्क के रोचेस्टर जनरल हॉस्पिटल से सामने आया है, जहां रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर वीजा दुरुपयोग के आरोपों की जांच अमेरिकी श्रम विभाग (US Department of Labor) के इंस्पेक्टर जनरल ने शुरू कर दी है।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ‘Expose H1B Fraud’ नाम के एक सोशल मीडिया हैंडल ने दावा किया कि रोचेस्टर जनरल हॉस्पिटल ने कुल 82 रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती की, जिनमें से 80 विदेशी नागरिक थे और वे H-1B या J-1 वीजा पर कार्यरत हैं। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि स्थानीय अमेरिकी उम्मीदवारों को रेजिडेंसी के अवसरों से वंचित किया गया और 98 प्रतिशत सीटें विदेशी कर्मचारियों को दे दी गईं।

2027 तक बढ़ाई गईं H-1B पाबंदियां

ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में विदेशी कर्मचारियों और नियोक्ताओं पर शिकंजा कसते हुए H-1B वीजा से जुड़े कुछ कड़े प्रतिबंधों की अवधि को एक और साल के लिए बढ़ाकर 21 सितंबर 2027 तक लागू कर दिया है। इन नियमों के तहत अमेरिका से बाहर मौजूद कुछ H-1B कर्मचारियों के प्रवेश के लिए उनकी याचिकाओं के साथ $1,00,000 (एक लाख अमेरिकी डॉलर) का अतिरिक्त शुल्क अनिवार्य किया गया है।

प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक, इन कड़े नियमों के चलते आईटी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के पंजीकरण में 90 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है

एक साल में बदल सकता है H-1B का ढांचा

इंटरव्यू के दौरान इंस्पेक्टर जनरल डी’एस्पोसिटो ने कहा कि व्हाइट हाउस और श्रम विभाग विदेशी श्रम धोखाधड़ी के खिलाफ एक ठोस केस तैयार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले 365 दिनों (एक साल) के भीतर H-1B वीजा कार्यक्रम का पूरा स्वरूप “काफी अलग” नजर आएगा।

हालांकि, रोचेस्टर जनरल हॉस्पिटल के मामले में 82 में से 80 विदेशी डॉक्टरों का आंकड़ा फिलहाल सोशल मीडिया दावों पर आधारित है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी के बाद ही वास्तविक आंकड़ों का खुलासा हो सकेगा।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More