झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी: कल 19 जून को रांची जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद

News Saga Desk

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 19 जून 2025 को झारखण्ड के रांची जिले में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। विभाग के विशेष बुलेटिन में जिले को रेड जोन श्रेणी में रखा गया है, जिसके मद्देनजर एहतियातन रांची जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। रांची डीसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 19.06.2025 को रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी प्रकार के विद्यालय—सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी—में कक्षा केजी से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई बंद रहेगी। यह निर्णय विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय प्राचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें और आवश्यक कार्यवाही करें।


Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More