सिर्फ 30 मिनट में सलमान की रिक्वेस्ट पर हनी सिंह ने बनाया था रैप

News Saga Desk

हनी सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया है कि सलमान खान फिल्म किसी का भाई किसी की जान के एक गाने में रैप चाहते थे। इसके लिए उन्होंने हनी सिंह को अप्रोच किया था। एक्टर यह भी चाहते थे कि हनी सिंह उस गाने में फीचर करें। सलमान की इस डिमांड पर हनी सिंह ने सिर्फ 30 मिनट में ही रैप तैयार कर दिया था। साथ ही गाने में दिखाई दिए थे।

डॉक्यूमेंट्री में हनी को यह कहते हुए देखा गया- सलमान खान ने मुझे ‘लेट्स डांस छोटू मोटू’ गाना भेजा है। यह गाना बन चुका था और वह चाहते हैं कि मैं इसमें रैप करुं। वह अगले दो दिनों में इस गाने की शूटिंग कर रहे हैं। मुझे यह गाना गाने का मौका मिला है। उन्होंने मुझसे यह भी पूछा कि क्या मैं इस गाने में रैप करना चाहता हूं।

रैप के लिए सलमान की पहली पसंद हनी सिंह थे

डॉक्यूमेंट्री में सलमान खान भी दिखाई दिए। उन्होंने यह भी बताया कि रैप के लिए उन्होंने हनी सिंह को क्यों चुना। इस बारे में उन्होंने कहा- मैं हैदराबाद में भाईजान की शूटिंग कर रहा था और मेरे मन में यह विचार आया, इसलिए मैंने इसे हनी को दिया। वह स्टूडियो गए और आधे घंटे में उन्होंने रैप पूरा कर लिया। फिर मैंने हनी से रिक्वेस्ट की कि वे हमारे साथ गाने में शामिल हों। यह बच्चों के लिए वाकई एक बेहतरीन गाना है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More