रांची में भीषण सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, गुस्साए लोगों ने की आगजनी और सड़क जाम

News Saga Desk

रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड हाजी चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जगरनाथपुर मेला देखने जा रहे थे, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना के तुरंत बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी शुरू कर दी और रिंग रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। 

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More