गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 14 योजनाओं का शिलान्यास किया ,कहा- विकास को मिलेगी नई गति

News Saga Desk

गिरिडीह। मंत्री सदिव्य सोनू ने शनिवार 23 अगस्त को गिरिडीह में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 14 योजनाओं के शिलान्यास के साथ शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन योजनाओं में कई प्रमुख सड़कों पर पीसीसी सड़क निर्माण, विद्यालयों में मिट्टी भराई और अन्य आधारभूत संरचनाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

शिलान्यास समारोह स्टेशन रोड स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सदिव्य सोनू ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों, नगर निगम पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास किया।

मंत्री सोनू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे इन कार्यों से शहर की तस्वीर बदलेगी और लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, जिसमें सड़क, जलनिकासी, शिक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्र शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से लोगों को जाम और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं स्कूलों में मिट्टी भराई होने से बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के माहौल में भी सुधार आएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में शहरवासियों और कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से इलाके की लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं का समाधान होगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More