JDU सांसद ने PM मोदी को बताया: अवैध कोयला उत्खनन से झारखंड को करोड़ों का नुकसान

News Saga Desk

धनबाद। जदयू से राज्यसभा सांसद खीरू महतो झारखंड के कोयलांचल समेत सभी हिस्सों से हो रहे अवैध कोयला उत्खनन रोकने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। प्रधानमंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जदयू सांसद ने सीसीएल और बीसीसीएल के अफसरों तथा ठेकेदारों की मिलीभगत किए जा रहे अवैध कोयला खनन को रोकने की मांग की है।

खीरू महतो ने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से कोयला चोरी का खेल चल रहा है, उससे पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नुकसान हो रहा है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान खीरू महतो ने नरेंद्र मोदी को अवगत कराया कि धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह समेत आसपास के इलाके में कोयला माफिया भूमिगत खदान बनाकर कोयला का अवैध उत्खनन कर रहे हैं।

वर्षों से बंद पड़ी खदानों से करोड़ों की कोयला चोरी में पुलिस प्रशासन से लेकर सीसीएल व बीसीसीएल की मिलीभगत है। प्रधानमंत्री को राज्य सभा के सदस्य ने बताया कि रजरप्पा में बंद कोयला सुरंग में एक व्यक्ति की जान चली गई, कुज्जू के करमा प्रोजेक्ट में भी अवैध कोयला खनन में चार मारे गए जबकि धनबाद के बाघमारा में भी अवैध खदान में कई मजदूरों के दबकर मारे जाने की घटना के बाद भी प्रशासन सचेत नहीं हुआ।

जदयू सांसद ने कोल माफिया द्वारा पूरे कोयलांचल में आतंक फैलाने को लेकर जानकारी दी। प्रधानमंत्री से उन्होंने राष्ट्र हित में कदम उठाने की मांग की। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद इसपर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कौन हैं खीरू महतो

खीरू महतो जनता दल (यूनाइटेड) से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह वर्तमान में बिहार से राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उनका जन्म एक जनवरी 1953 को हजारीबाग में हुआ था।

उन्होंने 1978 में मुखिया का चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वह 2005 से 2009 तक झारखंड विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने मांडू विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह झारखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।


Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More